![]()
मुंगेली की पथरिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी रघुनंदन मरकाम (20) पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप है।
.
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 10 सितंबर 2025 को पथरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नाबालिग बेटी 9 सितंबर 2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इस दौरान 3 नवंबर को अपहृत बालिका को आरोपी रघुनंदन मरकाम के बिलासपुर जिले के लखोदना स्थित निवास से बरामद किया गया। पीड़िता के बयान और डॉक्टरी परीक्षण के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप प्रमाणित हुए।
इन धाराओं के तहत कार्रवाई
आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया और लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपी रघुनंदन मरकाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 64(1), 64(2)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
<
