छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध धान के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। ग्राम सिरसी, तहसील भैयाथान में एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 250 बोरा अवैध धान जब्त किया है।.राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने रवि शंकर गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। यहां बिना वैध दस्तावेजों के रखे गए 250 बोरा धान, जिसकी अनुमानित मात्रा 100 क्विंटल है, को जब्त कर लिया गया।भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानीजिले में धान खरीदी शुरू होने के बाद से अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने…
Author: admin
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अभियान 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।.इस अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं। एसडीएम कोंडागांव अजय उरांव ने बताया कि सभी बीएलओ को इस कार्य के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।नए मतदाताओं के नाम जुड़ेंगेबीएलओ मतदाताओं से संपर्क कर गणना पत्रक भरवा रहे हैं और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने…
धमतरी के पतेरापारा को तुलसीराम साहू ने समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा शुरू की है। वे धमतरी से नागपुर, महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से उनकी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किय.कलेक्टर ने तुलसीराम साहू से बातचीत की और उनकी यात्रा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सर्द मौसम को देखते हुए आवश्यक सामग्री और गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी। कलेक्टर ने इस प्रयास को पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और सामाजिक चेतना से ही समाज में सकारात्मक…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) से 3 करोड़ कैश बरामद किया है। जिसे गुप्त चैंबर बनाकर छुपा रखे थे। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला बालोद थाना इलाके का ह.जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच गुंडरदेही इलाके में पुलिस चेकिंग चला रही थी। यह देख कार सवार भागने लगे। बालोद पुलिस ने नाकाबंदी की और बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पड़कीभाट बायपास के पास कार को पकड़ लिया।कार की तलाशी के दौरान सीट…
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक शख्स पिछले तीन साल से अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज कराने संघर्ष कर रहे हैं। एम्बुलेंस या चारपहिया वाहन के पैसे न होने के कारण वह पत्नी को बाइक पर पटिया लगाकर लिटाते और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। मामला बोड़ला ब्लॉक क.जानकारी के मुताबिक, समलू सिंह मरकाम (65) पिछले तीन साल से थायराइड कैंसर से पीड़ित पत्नी कपूरा मरकाम का इलाज कराने के लिए तीन सालों में हजारों किलोमीटर घूम चुके हैं। उन्होंने इलाज के लिए खेत और पशु तक बेच दिए। अब समलू शासन-प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इलाज…
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 7 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बूथ लेवल ऑफिसर्स ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) काम में लापरवाही बरती, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। संतोषजनक जवाब नहीं देने.इन बीएलओ पर गणना पत्रक वितरण और बीएलओ ऐप में जानकारी अपडेट न करने का आरोप है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में इसे निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही बताया गया है।जिन बीएलओ को नोटिस जारी किया उनमें शामिल हैकुसुमलता नागेश, सारबहरा के माध्यमिक शाला मांझीटोला, मतदान क्रमांक 11सुशीला…
दुर्ग जिले के भिलाई में अमित जोस एनकाउंटर को 1 साल पूरे हो गए है। 8 नवंबर 2024 को दुर्ग पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग कर कुख्यात बदमाश को मार गिराया था। आरोपी अमित पर 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। उसने 21 साल की उम्र में एक मर्डर किया था। उसने अपने आखिरी अपराध में एक बेकसूर को गोली मारी थी। जिसके बाद से पुलिस उसे लगातार ढूंढ रही थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सेक्टर-6 का रहने वाला था। अमित जोश के खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में करीब 35 केस दर्ज हैं।…
दुर्गूकोंदल8 घंटे पहलेकॉपी लिंकदुर्गूकोंदल| दुर्गूकोंदल में 22 नवंबर को राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता का दूसरा सीजन है। प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ₹13 हजार, द्वितीय ₹9 हजार, तृतीय 7 हजार, चतुर्थ 5 हजार, पंचम 3 ह
कांकेर8 घंटे पहलेकॉपी लिंककांकेर| पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर जाते समय कांकेर माकड़ी चौक में कांकेर के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं ने
.ग्राम पंचायत खोड़ क्षेत्र के जंगल में मधुमक्खियों के हमले से दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल था। घटना के बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी मनोज ने अपनी टीम के साथ जंगल में मौजूद मधुमक्खी के छत्तों को सावधानीपूर्वक हटाया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।अधिकारियों से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने दो दिन पहले नायब तहसीलदार अभिसार पांडे, जनपद सदस्य रंजीत मंडल, सरपंच मंगल सिंह, सचिव रामशुशील पांडे और अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों की…