छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध धान के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। ग्राम सिरसी, तहसील भैयाथान में एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 250 बोरा अवैध धान जब्त किया है।
.
राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने रवि शंकर गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। यहां बिना वैध दस्तावेजों के रखे गए 250 बोरा धान, जिसकी अनुमानित मात्रा 100 क्विंटल है, को जब्त कर लिया गया।

भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी
जिले में धान खरीदी शुरू होने के बाद से अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध धान से संबंधित किसी भी गतिविधि पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य पर पूरा लाभ मिल सके।
<
