Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Negligence in the work of SIR, notice to 7 BLOs | SIR के काम में लापरवाही, 7 बीएलओ को नोटिस: गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकारियों से मांगा जवाब; ऐप में जानकारी अपडेट न करने का आरोप – Gaurela News
Breaking News

Negligence in the work of SIR, notice to 7 BLOs | SIR के काम में लापरवाही, 7 बीएलओ को नोटिस: गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकारियों से मांगा जवाब; ऐप में जानकारी अपडेट न करने का आरोप – Gaurela News

By adminNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e05d6ff5 e7c1 47a0 ab03 5653f967c483 1762931710819
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e05d6ff5 e7c1 47a0 ab03 5653f967c483 1762931710819

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 7 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बूथ लेवल ऑफिसर्स ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) काम में लापरवाही बरती, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। संतोषजनक जवाब नहीं देने

.

इन बीएलओ पर गणना पत्रक वितरण और बीएलओ ऐप में जानकारी अपडेट न करने का आरोप है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में इसे निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही बताया गया है।

जिन बीएलओ को नोटिस जारी किया उनमें शामिल है

  1. कुसुमलता नागेश, सारबहरा के माध्यमिक शाला मांझीटोला, मतदान क्रमांक 11
  2. सुशीला जायसवाल, गौरेला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, मतदान क्रमांक 17
  3. ज्योति साहू, गौरेला के मिश्री देवी कन्या माध्यमिक शाला, मतदान क्रमांक 23
  4. संघवीमाला मनहर, पेंड्रा के माध्यमिक शाला भर्रापारा मतदान, क्रमांक 35
  5. इंद्रा कुशराम, दुर्गाधारा के शासकीय माध्यमिक शाला ठाड़पथरा, मतदान क्रमांक 58
  6. दिनेश विश्वकर्मा, नेवसा के मतदान क्रमांक 105
  7. सरिता गुप्ता, नेवसा के मतदान क्रमांक 106

बीएलओ ऐप में वितरण की जानकारी अपडेट नहीं

नोटिस में कहा गया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24-मरवाही और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25-कोटा (भाग 01 से 66 तक) में एसआईआर के तहत मतदाता गणना पत्रक वितरण का कार्य बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है।

हालांकि, इन बीएलओ द्वारा आज तक गणना पत्रक वितरण और बीएलओ ऐप में वितरण की जानकारी अपडेट नहीं की गई है।

एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी

यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के तहत दंडनीय है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि शासकीय काम में स्वेच्छाचारिता, लापरवाही और उदासीनता बरतने के फलस्वरूप उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।

उन्हें नोटिस प्राप्ति के दो दिनों के अंदर खुद उपस्थित होकर अपना समुचित जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। समय पर संतोषजनक जवाब न देने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:जिला प्रशासन ने 5 हाईवा वाहन जब्त किए, दो ड्राइवर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.