धमतरी के पतेरापारा को तुलसीराम साहू ने समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा शुरू की है। वे धमतरी से नागपुर, महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से उनकी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किय
.
कलेक्टर ने तुलसीराम साहू से बातचीत की और उनकी यात्रा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सर्द मौसम को देखते हुए आवश्यक सामग्री और गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी। कलेक्टर ने इस प्रयास को पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और सामाजिक चेतना से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

छह राज्यों की साइकिल यात्रा पूरी कर चुके हैं तुलसीराम
तुलसीराम साहू इससे पहले भी साइकिल से छह राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पिछली यात्रा में 32 दिनों में लगभग 5200 किलोमीटर का सफर तय किया था।
रामनवमी के दिन धमतरी से शुरू की थी नशा मुक्ति जागरूकता यात्रा
यह यात्रा उन्होंने 6 अप्रैल (रामनवमी) को मां विंध्यवासिनी मंदिर धमतरी से प्रारंभ की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ जन-जागृति फैलाना था। तुलसीराम ने बताया कि इस अभियान की प्रेरणा उन्हें व्यक्तिगत अनुभवों से मिली है। उनके छोटे भाई की मानसिक स्थिति नशे की लत के कारण बिगड़ गई थी।
16 नवंबर को लौटेंगे धमतरी
जिससे वे गहराई से प्रभावित हुए। बचपन में भी उन्होंने कई बच्चों को नशे की चपेट में आते देखा था। इन घटनाओं ने उन्हें नशा मुक्ति के लिए समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा दी।उन्होंने जानकारी दी कि नागपुर पहुंचने के बाद वे 16 नवंबर को धमतरी के लिए वापस लौटेंगे।

<
