मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चरवाही इलाके से महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में काम करने गए पांच मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन काम करवाया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसकी शिकायत की है।.रामदास, उदय, रोहणी, संतोष और धर्मदास नामक ये पांच मजदूर 17 सितंबर को सोलापुर जिले के मंगलाबेड़ा थाना क्षेत्र में काम करने गए थे। वे लेंडवे चिंचाले नामक जगह पर मोहन ठोमरे नामक व्यक्ति के खेत में गन्ना काटने का काम कर रहे थे।परिजनों का आरोप है कि काम पूरा होने के बाद जब मजदूरों ने घर वापस जाने की बात कही, तो उनके साथ मारपीट…
Author: admin
छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के कार्यों को लेकर असंतोष जताया गया है। तैराकी संघ के मौजूदा महासचिव पर खिलाड़ियों के विकास में उदासीनता बरतने के आरोप लगाए गए हैं। महासचिव बदलने की मांग को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को आवेदन भी दिया गया है।.आरोप है कि राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं किया जा रहा, केवल एक-दो दिन के ट्रायल तक सीमित रखा जा रहा है। तैराकों को समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिल रहे, जिलों में खेल सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही और राष्ट्रीय स्तर पर वाटर पोलो और डायविंग टीम भी नहीं भेजी जा रही है।इसके अलावा भिलाई…
जांजगीर-चांपा जिले के एनएच 49 विवेकानंद मेन रोड पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने सड़क किनारे खड़ी मालवाहक गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर सहित कुल 5 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मारकंडा निवासी पंचराम केवट और ठंडाराम अपने रिश्तेदार उमेदमति केवट (85) के साथ एम्बुलेंस में थे। उमेदमति के हाथ में फ्रैक्चर और सीने में समस्या होने के कारण उन्हें चांपा के नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने फ्रैक्चर का इलाज…
रामानुजगंज नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। संतोष होटल से अज्ञात चोरों ने एक पेटी रिफाइंड तेल, मिठाइयां और लगभग 5 हजार रुपए कैश चुरा लिए। पास ही स्थित रजाई दुकान से 13 हजार रुपए कैश और करीब 30 हजार के गद्द.मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। थाने से थाने से 500 मीटर दूर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। दुकान संचालक अहमद मंसूरी ने बताया कि चोर दुकान के पीछे का लोहे का कराकट तोड़कर अंदर घुसे थे। यह भी बताया जा रहा है कि चोरों ने पास के…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। डीडीआरएफ की नगर सेना टीम ने 9 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया। पुलिस शव को पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।.मृतक की पहचान मनोज प्रजापति (24) के रूप में हुई है। वह ग्राम आमपाली का रहने वाला था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में समा गया और उसकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन तालाब पहुंचे थे।सुबह 10 बजे निकाला था नहानेजानकारी के मुताबिक, मनोज प्रजापति…
सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। छिटपुट बादल छाए रहने के कारण अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई। पिछले 24 घंटो.सरगुजा संभाग में मोन्था का असर समाप्त होने के बाद उत्तरी शीतलहरों के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पूर्व रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान…
हादसे के बाद तीन शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।भिलाई से कानपुर जा रहे स्कॉर्पियो सवार 2 लोगों ने रीवा में 4 लोगों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे चारों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे हैं। मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के थे। जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।.घटना रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो मालिक ब्रिजेंद्र सिंह भिलाई सेक्टर- 10 के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया…
रायपुर में सरकारी स्कूल के पास दो बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। अब गुस्साए परिजनों चक्काजाम कर दिया है। घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र के.दरअसल, आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को पानी में देखा, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था। बारिश…
बिलासपुर7 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिलासपुर| 27 खोली गुरुद्वारा में रविवार को प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में संगत का तांता लगा रहा। पटियाला से आए रागी जत्था ने अपने मधुर शबद-कीर्तन से ऐसा आध्यात्मिक वात
.तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति द्वारा रविवार को श्री दर्शन मुनि उदासीन आश्रम, छठ घाट में वन-भोजन व धार्मिक अनुष्ठान किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष जी. रविकन्ना के अनुसार, अध्यक्ष व्ही. मधुसूदनराव व सचिव जे जगन पटनायक के नेतृत्व में धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा सामूहिक कार्तिक पुराण पाठ, ललिता सहस्रनामम, गोविंद नामम पूजन से किया गया। सभी सुहागिन महिलाओं को बी लक्ष्मी ने फलदान किया। पूजन के बाद बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं, लक्की ड्रा व बच्चों के लिए कूपन वितरण किया गया। कार्यक्रम में आर. श्रीनिवास राव, व्ही. मधुसूदनराव, जे.…