![]()
.
ग्राम पंचायत खोड़ क्षेत्र के जंगल में मधुमक्खियों के हमले से दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल था। घटना के बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी मनोज ने अपनी टीम के साथ जंगल में मौजूद मधुमक्खी के छत्तों को सावधानीपूर्वक हटाया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
अधिकारियों से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने दो दिन पहले नायब तहसीलदार अभिसार पांडे, जनपद सदस्य रंजीत मंडल, सरपंच मंगल सिंह, सचिव रामशुशील पांडे और अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर कहा कि फॉरेस्ट विभाग ने शुरुआत कर दी है और आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने सतर्कता बढ़ाई जाएगी।
<
