भिलाई7 घंटे पहलेकॉपी लिंकभिलाई|बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ और बीएसपी साइकल पोलो क्लब ने फिट इंडिया मुहिम के तहत लगातार 37वें सप्ताह साइकिल रैली निकाली। यह रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई। रैली में लगभग 100 से अधिक बच्चों के साथ बी
Author: admin
IT की टीम अरविंद अग्रवाल के सिग्नेचर होम–01 से 04 और महादेव कृपा स्ट्रीट स्थित ठिकानों पर भी पहुंची है।रायपुर में लोहा कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, 2 से 3 प्रमुख कारोबारियों के घर, दफ्तर और प्लांट सहित करीब 40 से 50 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं।.दबिश जिन ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है, उनमें ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल के संचालकों के पते शामिल हैं। इनके साथ जुड़े जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। 100 से…
.उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इंटर कॉलेज इंटर सेक्टर राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर मैदान में किया गया। दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहले मैच में सरगुजा ने रायपुर को 1-0 से और दूसरे मैच में बस्तर ने राजनांदगांव सेक्टर को 2-1 से पराजित किया। दिन के तीसरे मैच का फैसला पेनल्टी स्ट्रोक से हुआ। इसमें बिलासपुर सेक्टर ने कोरबा सेक्टर को 3-2 से पराजित किया।सेमीफाइनल और फाइनल मैच गुरुवार को खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से राज्य में संचालित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, पं. रविशंकर शुक्ल…
.भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) को नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) से संबंधित उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित बेस्ट इन्स्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) पोस्टर अवार्ड मिला है। यह सम्मान रीजनल मीट-2025 में दिया गया।आयोजन जीआईटीएएम (डीम्ड यूनिवर्सिटी) विशाखापट्टनम ने शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) ने किया था। इसमें अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद का सहयोग रहा। संस्था के प्राचार्य डॉ. एसके जायसवाल ने इस उपलब्धि को कॉलेज में निरंतर चल रहे नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम बताया है। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम अग्रवाल और प्रो. कौलेश्वर प्रसाद ने पोस्टर प्रस्तुत किया।…
नवा रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान-प्रशिक्षण संस्थान की उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ भगत के ‘उरांव’ अनुसूचित जनजाति जाति प्रमाण पत्र को विधिसम्मत घोषित किया है। निर्णय विस्तृत जांच और विजिलेंस सेल की रिपोर्ट के आधा.बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के कुसमी निवासी सोमनाथ भगत, पिता महली भगत, के 20 अप्रैल 2009 को जारी जाति प्रमाण पत्र को समिति ने विधि अनुरूप प्रमाणित किया। 17 सितंबर 2025 की विजिलेंस रिपोर्ट में 1950 से पहले और उसके बाद के कई दस्तावेजों का उल्लेख है।इनमें महली भगत के शैक्षणिक रिकॉर्ड, वर्ष 1942 का जेल रिकॉर्ड, सेवा संबंधी दस्तावेज और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी…
रामानुजगंज-वाड्रफनगर मेन रोड पर एक पुलिया के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। जिससे गहरा गड्ढा बन गया है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। यह स्थान जनपद कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर एक तीखे मोड़ के पास है।.जानकारी के मुताबिक, विभागीय कार्यालय से दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित इस पुलिया की प्रोटेक्शन वॉल टूट गई है। जिसके बाद डामरीकृत सड़क का एक बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया। यह गड्ढा अब डामरीकृत सड़क तक फैल गया है।इसकी गहराई लगातार बढ़ रही है। जो राहगीरों के लिए गंभीर खतरा…
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम जैसाकर्रा में वन मंत्री केदार कश्यप ने इंदरू केंवट नेचर पार्क का लोकार्पण किया गया। लगभग 50 लाख रुपए की लागत से तैयार यह पार्क बस्तर अंचल में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति पर्यटन का नया केंद्र बनेगा।.वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह नेचर पार्क बहुत अच्छा बना है और भविष्य में इसका और विकास किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि इसके विकास में प्रकृति का ध्यान रखा जाए और कंक्रीट का अधिक उपयोग न हो। मंत्री ने बस्तर के वनों से आच्छादित होने को सौभाग्य बताते हुए इसके महत्व…
पुश्तैनी जमीन बचाने की कोशिश में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच पथराव हो गया।सरगुजा के परसोढ़ी में पुश्तैनी जमीन बचाने की कोशिश में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच पथराव हो गया। जिसमें एएसपी, थानेदार सहित 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और ग्रामीणों को मौके से खदेड़ा। मामला लखनपुर थान.दरअसल, ग्रामीण जमीन अधिग्रहण विरोध कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। गुलेल से भी हमला किया। हमले में पुलिसकर्मियों के अलावा 12 से ज्यादा ग्रामीणों को भी चोट आई हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने…
जांजगीर-चांपा में हाथनेवरा NH-49 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने क्रिकेट खेलकर वापस लौट रहे युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि दो दोस्तों को मामूली चोटें आई है। हादसे में ड्राइवर ट्रेलर लेकर भाग निकाला। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।.थाना प्रभारी के मुताबिक, बलदेव गोड (24) अपने दोस्त योगेश कुमार साहू और हेमचरण पटेल के साथ अकलतरा में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने के बाद अपने घर लौट रहा था। तीनों एक बाइक पर सवार थे। जिसे योगेश चला रहा था। उनके कुछ दोस्त स्कॉर्पियो में थे।ट्रैक्टर से टकराई बाइकहाथनेवरा NH- 49 के पास सड़क…
बलौदाबाजार के ग्राम सुहेला में एक 55 वर्षीय कबाड़ बीनने वाली महिला की झोपड़ी में जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात में ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव से आग लगने के कारण हुई।.मृतका की पहचान आशा बाई के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सुहेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आशा बाई सड़क किनारे पतली लकड़ी, डंगाल और प्लास्टिक/कपड़े से बनी एक कच्ची झोपड़ी में रहती थीं।कड़ाके की ठंड से बचने के लिए उन्होंने रात में झोपड़ी के अंदर…