Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Indru Kenwat Nature Park inaugurated in Kanker | कांकेर में इंदरू केंवट नेचर पार्क का लोकार्पण: वन मंत्री केदार कश्यप ने 50 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन किया – Kanker News
Breaking News

Indru Kenwat Nature Park inaugurated in Kanker | कांकेर में इंदरू केंवट नेचर पार्क का लोकार्पण: वन मंत्री केदार कश्यप ने 50 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन किया – Kanker News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f7c393c9 227c 41fc 944b 30f34f2ce724 1764784989461
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम जैसाकर्रा में वन मंत्री केदार कश्यप ने इंदरू केंवट नेचर पार्क का लोकार्पण किया गया। लगभग 50 लाख रुपए की लागत से तैयार यह पार्क बस्तर अंचल में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति पर्यटन का नया केंद्र बनेगा।

.

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह नेचर पार्क बहुत अच्छा बना है और भविष्य में इसका और विकास किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि इसके विकास में प्रकृति का ध्यान रखा जाए और कंक्रीट का अधिक उपयोग न हो। मंत्री ने बस्तर के वनों से आच्छादित होने को सौभाग्य बताते हुए इसके महत्व को समझने और संरक्षण करने की बात कही।

विधायक सावित्री मण्डावी ने कहा कि इंदरू केंवट नेचर पार्क के लोकार्पण से आम लोगों को फायदा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा को हम सभी का दायित्व बताया।

5d02cd4b f76d 45bf a7cd f3faf55fa740 1764784994567

दो हेक्टेयर में विकसित हरित आकर्षण

बता दें कि चारामा परिक्षेत्र के सिरसिदा बीट के कक्ष क्रमांक 1474 में वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यावरण वानिकी मद से 49 लाख 85 हजार रुपए की लागत से इंदरू केंवट नेचर पार्क जैसाकर्रा का निर्माण किया गया है। यह पार्क करीब दो हेक्टेयर वन भूमि में फैला है।

पर्यावरणीय शिक्षा, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और प्रकृति संरक्षण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना इसका मुख्य उद्देश्य है। साथ ही स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और शोधार्थियों को प्रकृति के करीब लाकर वन, वनस्पति, जीव-जंतु और पारिस्थितिकी के महत्व से अवगत कराना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

1e7fe2e2 9cf3 4a1d b389 c093758174cc 1764784981791

पार्क का संचालन वन प्रबंधन समिति करेगी

नेचर पार्क में प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, नेचर ट्रेल्स, लॉन एरिया, गार्डन, ओपन जिम, बच्चों के लिए प्ले एरिया, बैठने के लिए पैगोडा, फव्वारा, शौचालय, पौधों की सिंचाई के लिए ओवरहेड टैंक और बंबू सैटम जैसी संरचनाएं निर्मित की गई हैं।

यहां 40 प्रकार के फूलदार पौधे, 50 वृक्ष प्रजातियों के पौधे, 20 औषधीय प्रजातियां और 17 प्रकार के बांस के पौधे रोपे गए हैं। इंदरू केंवट नेचर पार्क का संचालन वन प्रबंधन समिति जैसाकर्रा करेगी।

8b5165f1 bddf 41ea 9634 74a36f3da81c 1764784972836
ee827f1f daa3 49cc 8fcc 669a3e907d8e 1764784960920



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073989
Views Today : 1296
Views Last 7 days : 2869
Views Last 30 days : 7534
Total views : 99333
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.