मनेंद्रगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य अंतिम चरण में है। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक मतदाता को बीएलओ के माध्यम से एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर सत्यापन और डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। यह कार्य 11 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना अनिवार्य है।.इस पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लापता मतदाताओं की पहचान हुई है। बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) अब इन गैरमौजूद मतदाताओं का पंचनामा तैयार कर सूची बना रहे हैं। सूची तैयार होने के बाद इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर एक और मौका दिया जाएगा।इसके बाद दावा-आपत्ति के लिए लगभग एक महीने का समय मिलेगा। जानकारी…
Author: admin
दशकर्म कार्यक्रम में ग्रामीणों ने हिंदु रितिरिवाज के अनुसार पूजापाठ कियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के गौरमुड़ी में एक हाथी शावक की मौत तालाब में डूबने से हुई थी। जिसके बाद हाथियों का दल लगातार इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने उसकी आत्मा की शांति और तालाब के शुद्धिकरण के लिए दशकर्म का आयोजन किया। जिसमें का.तमनार रेंज के गौरमुड़ी क्षेत्र में 24 नवंबर की रात को 34 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। जहां गांव के तालाब में पानी पीने पहुंचे हाथियों के दल में से एक शावक पानी में डूब गया। इससे उसकी…
जांजगीर-चांपा जिले में एक प्रोफेसर के अपहरण का मामला सामने आया है। जहां एक CAF जवान ने वारदात को अंजाम दिया। सीएफ के जवान करन दिनकर की दंतेवाड़ा में ड्यूटी लगी थी लेकिन वह खुद 2 साल से काम पर नहीं गया। लोगों से उधारी लेकर जीवन यापन कर रहा था।.करन दिनकर पर जब उधारी बढ़ने लगा तब उसने बोरसी स्कूल के एक टीचर कार्तिकेश्वर रात्रे संग मिलकर प्रोफेसर का किडनैप कर उससे पैसे निकलवाने की प्लानिंग की। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।खरौद के लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय प्रोफेसर जब पढ़ाकर लौट रहे थे तब उन्हें किडनैप कर लिया और सुनसान…
बलरामपुर-रामानुजगंज में वनकर्मी पर हमला करने के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जंगल अंदर शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने वनकर्मी पर हमला किया था। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, प्रमीठ कुमार एक्का (35) 30 नवंबर दोपहर लगभग 2 बजे वन खंड कक्ष क्रमांक 2758 में बाघ गणना के लिए ट्रांजिट लाइन तैयार करने के शासकीय कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने जंगल के अंदर तीन लोगों को शराब पीते देखा।जान से भी मारने की धमकी दीवनकर्मी ने उन्हें दूसरे जगह जाकर शराब पीने की समझाइश दी। आरोप है…
राजनांदगांव जिले में अवैध धान बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। धान उपार्जन केंद्र घुमका का खाद्य और राजस्व विभाग ने निरीक्षण किया। ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र में 357 किसानों से 21,166 क्विंटल (52,915 बोरा) धान खरीदी दर्ज थी।.निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र परिसर में रखे बोरो की गणना की गई, जिसमें 517.60 क्विंटल (1,294 बोरा) धान एक्स्ट्रा पाया गया। यह धान अवैध विक्रय के लिए भंडारित किया गया था। अवैध भंडारित धान की जब्ती कार्रवाई की गई है।मामले में एक व्यापारी की संलिप्तता सामने आई है, जिसकी जांच जारी है। टीम का कहना है कि…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रेस्टोरेंट संचालक के बेटे की उसके ही बचपन के दोस्त ने हत्या कर दी। शराब पिलाने की जिद को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने चमड़े के बेल्ट से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। अर्जुन्दा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार क.दरअसल, 30 नवंबर की रात 11 बजे लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन उर्फ दादू (27) का शव अर्जुन्दा स्थित दम बिरयानी सेंटर के फर्श पर मिला था।इसके बाद उसके दोस्त उसे अर्जुन्दा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने…
आरोपी से पूछताछ जारी है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।रायपुर के आमानाका थाना पुलिस ने बुधवार शाम नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जेपी गार्डन के सामने सरोना रेलवे स्टेशन जाने वाले रोड पर एक व्यक्ति अवैध हेरोइन (चिट्टा) लेकर बिकके इंतजार में.पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बघेल सिंह पिता बलवीर सिंह (उम्र 37 वर्ष), निवासी तरणतारण, पंजाब बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे बैग से सफेद प्लास्टिक…
जमीन गाइडलाइन दरों में वृद्धि के विरोध में पिछले दिनों दुर्ग के कारोबारी सड़कों पर उतरे थे। जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और उन पर केस दर्ज किया गया था। इसके विरोध में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।.जानकारी के मुताबिक, जिले के सभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी भी पटेल चौक धरना स्थल पहुंचे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग कर अपनी संवेदनहीनता साबित कर दी है।विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आंदोलनरत…
.निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने लखोली राहुल नगर और गौरी नगर में पहुंच कर पेयजल आपूर्ति व साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने वार्डवासियों से सफाई, पानी, बिजली की वार्डों में व्यवस्था पर चर्चा की। कंचनबाग टंकी में पानी कम मात्रा में भरने और नल में पर्याप्त पानी नहीं आने की शिकायत पर उन्होंने वाल मेन से कहा कि वाल्व खोलने के बाद पानी सप्लाई क्षेत्र में घुम कर पाईप लाईन की जांच करें। गंदे पानी, कम पानी आने या किसी प्रकार की कमी पर अधिकारी को अवगत कराएं। गौरी नगर में पानी सप्लाई देख अमृत मिशन के अव्यवस्थित पाईप…
दुर्ग|फाइनेंस कंपनियों का लोन चुकाने उतई स्वास्थ्य केंद्र की महिला बाबू ने किरण भारत सागर ने जननी सुरक्षा योजना और जीवनदीप समिति बैंक खाते से 26 लाख 6 हजार 57 रुपए निकाले थे।.आरोपी की गिरफ्तारी के बाद तत्काल दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मामले में सीएमएचओ को पत्र लिखकर महिला बाबू को कड़ी से कड़ी सजा देने और सेवा मुक्ति की मांग की है। विधायक ललित ने कहा कि महिला बाबू द्वारा गबन एक गंभीर अपराध है और इसकी कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में लिप्त सभी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ…