![]()
.
भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) को नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) से संबंधित उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित बेस्ट इन्स्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) पोस्टर अवार्ड मिला है। यह सम्मान रीजनल मीट-2025 में दिया गया।
आयोजन जीआईटीएएम (डीम्ड यूनिवर्सिटी) विशाखापट्टनम ने शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) ने किया था। इसमें अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद का सहयोग रहा। संस्था के प्राचार्य डॉ. एसके जायसवाल ने इस उपलब्धि को कॉलेज में निरंतर चल रहे नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम बताया है। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम अग्रवाल और प्रो. कौलेश्वर प्रसाद ने पोस्टर प्रस्तुत किया। इसमें संस्थान द्वारा सालभर की गई गतिविधियों जैसे स्टार्टअप प्रमोशन, नवाचार संवर्धन, उद्यमिता विकास तथा आईपीआर जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रदर्शित किया गया।
<
