Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Protest against lathicharge on land dealers in Durg | दुर्ग में जमीन कारोबारियों पर लाठीचार्ज का विरोध: भूख हड़ताल पर बैठे विधायक देवेंद्र यादव, बोले- यह भाजपा की तानाशाही मानसिकता को दिखाती है – durg-bhilai News
Breaking News

Protest against lathicharge on land dealers in Durg | दुर्ग में जमीन कारोबारियों पर लाठीचार्ज का विरोध: भूख हड़ताल पर बैठे विधायक देवेंद्र यादव, बोले- यह भाजपा की तानाशाही मानसिकता को दिखाती है – durg-bhilai News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 3 3 1764830273
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जमीन गाइडलाइन दरों में वृद्धि के विरोध में पिछले दिनों दुर्ग के कारोबारी सड़कों पर उतरे थे। जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और उन पर केस दर्ज किया गया था। इसके विरोध में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

.

जानकारी के मुताबिक, जिले के सभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी भी पटेल चौक धरना स्थल पहुंचे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग कर अपनी संवेदनहीनता साबित कर दी है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आंदोलनरत जमीन कारोबारी, किसान और आम नागरिकों पर लाठीचार्ज भाजपा सरकार की दमनकारी और तानाशाही मानसिकता को दिखाती है। उन्होंने जमीन कारोबारियों की मांगों को जायज बताया है।

विधायक का कहना है कि भाजपा सरकार ने रजिस्ट्री दरों वृद्धि कर प्रदेश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का अपना मकान बनाने का सपना तोड़ दिया है।

comp 2 1 1764830288

शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, कांग्रेस ने बताया सत्ता का दुरुपयोग

दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने बताया कि जमीन कारोबारियों की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। बढ़ी हुई गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर उनकी भूख हड़ताल भी जारी थी।

लेकिन पांच दिनों में न तो सरकार का कोई मंत्री या विधायक उनसे मिलने पहुंचा और न ही किसी भाजपा नेता ने उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। इसी उपेक्षा और असंवेदनशीलता के बीच मंगलवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जिसे उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग बताया।

गरीब परिवारों को भी होगा नुकसान

दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि रजिस्ट्री दरों में बढ़ोतरी का सीधा नुकसान उन परिवारों को होगा, जो सालों की जमा‐पूंजी से छोटा प्लॉट लेकर घर बनाने का सपना देखते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उरला क्षेत्र में पहले 300-400 रुपए प्रति वर्गफीट वाली जमीन का रजिस्ट्री खर्च 30-40 हजार रुपए तक आता था।

लेकिन, अब गाइडलाइन दर 2200 रुपए प्रति वर्गफीट होने से उसी जमीन की रजिस्ट्री फीस 2 से 2.5 लाख रुपए तक पहुंच गई है। ऐसे में 3 लाख का प्लॉट खरीदने वाले को 2 लाख रुपए सिर्फ रजिस्ट्री में देने होंगे। यह बोझ किसी भी आम नागरिक की क्षमता से बाहर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073989
Views Today : 1296
Views Last 7 days : 2869
Views Last 30 days : 7534
Total views : 99333
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.