जशपुर पुलिस ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 270 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। इस कार्रवाई में दो ट्रक और दो पिकअप वाहन भी पकड़े गए, जिनमें 675 बोरी धान था। जब्त धान की अनुमानित कीमत लगभग.धान खरीदी के मौजूदा सीजन के बीच पड़ोसी राज्यों से अवैध धान की तस्करी लगातार जारी है। जशपुर पुलिस ने इससे पहले भी 540 क्विंटल अवैध धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा था। बार-बार हो रही यह बड़ी बरामदगी दर्शाती है कि सीमावर्ती जिलों में अवैध धान तस्करी करने वाले गिरोह…
Author: admin
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 दिसंबर को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला पहुंचे। जहां एक समारोह में उन्होंने 195 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत के 192 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने जिले के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं।.मुख्यमंत्री ने सुहेला में एक नए सरकारी कॉलेज की स्थापना की घोषणा की। इसके अलावा सुहेला तिगड्डा में तीन सड़कों पर एक-एक किलोमीटर तक डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।उन्होंने तिल्दा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपए और बलौदाबाजार में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के लिए 1…
जशपुर में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए बिजली के खुले तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना चौकी दोकड़ा थाना क्षेत्र के बढ़नी झरिया जंगल में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमां.मृतक की पहचान 55 वर्षीय दशरथ यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम घेराघोघरा, बैगा टोली, चौकी दोकड़ा, जिला जशपुर के निवासी थे। घटना बढ़नी झरिया जंगल में हुई।भैंसों को चारा देने गए, लेकिन नहीं लौटेपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के 21 वर्षीय पुत्र प्यार इन्द्रनाथ यादव…
एमसीबी जिले के नगर पंचायत झगराखांड में कांग्रेस ने चार नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इनमें नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव, वार्ड नंबर 15 की पार्षद अजीजुन निशा और दो पूर्व उपाध्यक्ष रमेश यादव व सत्तार अली शामिल हैं। यह का.पार्टी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इन सभी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है और वे भाजपा की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है।भाजपा में शामिल हुईं झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष-पार्षदबीते 27 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मनेंद्रगढ़…
बलरामपुर रामानुजगंज जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में प्रशासन ने कुल 429 बोरी अवैध धान जब्त किया है। यह कार्रवाई रामचंद्रपुर और बलरामपुर विकासखंड के जमुआटांड गांव में की गई।.3 दिसंबर की रात रामचंद्रपुर में झारखंड से अवैध रूप से धान ला रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। प्रशासनिक दल ने लगभग 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गाड़ी रोकी। इसमें 62 बोरी अवैध धान लदा था।पिकअप ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुलिस को देख भागने की फिराक में था ड्राइवरजानकारी के…
रेल प्रशासन ने सिंधी समाज के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिया ट्रेनों का स्टॉपेज।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा में आयोजित चालीहा महोत्सव को देखते हुए रेलवे ने 12 ट्रेनों को स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। 30 और 31 दिसंबर को मुख्य आयोजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुविधा देते हुए यह फैसला लिया है। इस दौरान.दरअसल, बिलासपुर से लगे चकरभाठा में पिछले 21 साल से चालिहा महोत्सव मनाया जा रहा है। चालीहा महोत्सव के प्रारंभ पर सर्वप्रथम सुबह 10 बजे ईष्ट देव झूलेलाल की प्रतिमा की पूजा-अर्चना विधि विधान से सिंधु अमरधाम झूलेलाल मंदिर…
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चित्रकार बसंत साहू को भारत की राष्ट्रपति ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। बसंत साहू धमतरी के रहने वाले है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक राष्ट्रीय समारोह में दिया ग.साल 1995 में एक दुर्घटना के कारण 95% दिव्यांगता के बावजूद, बसंत साहू ने अपनी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने दाएं हाथ में एक विशेष पट्टा बांधकर अनूठी शैली में चित्रांकन करना जारी रखा।छत्तीसगढ़ को दिलाई पहचानकठिन परिस्थितियों में काम जारी रखना उनकी अद्भुत प्रतिभा और अदम्य साहस का प्रमाण है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत…
दुर्ग जिले में 3 दिसंबर की रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना संभाग आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने रात करीब साढ़े 11 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर लौट रहे युवक को कुचल दिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।.मामला मोहननगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मनीष सिंह ( 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के धुबिया गांव का रहने वाला था। मनीष मालवीय चौक के पास गर्म कपड़ों की दुकान में काम करता था।3 दिसंबर की…
कोरबा जिले के नगर सैनिकों ने हाल ही में अपने सेनानी ए.के. एक्का के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को होमगार्ड लाइन में संभागीय कमांडेंट की उपस्थिति में नगर सैनिकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने सेनानी के खिलाफ अपनी शिकायतें दोहर.इससे पहले, कुछ दिन पूर्व नगर सैनिकों ने सेनानी ए.के. एक्का पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। जनरल परेड के लिए एकत्रित हुए महिला और पुरुष नगर सैनिक अपने सेनानी के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे।नगर सैनिकों का आरोप है कि उन्हें ड्यूटी स्थल पर 24 घंटे रुकने के लिए कहा…
प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का आरोप।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। यहां पुलिस पहुंची तब सभा में 30 से अधिक लोगों के पास बाइबिल मिले। बजरंग दल के विरोध के बाद बिना अनुमति आयोजन करने पर पुलिस ने पास्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कि.ग्राम चिल्हाटी अटल चौक निवासी अनिता नायक अपने घर पर बुधवार को प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवतियां पहुंची थी। आरोप है कि उन्हें कथित तौर पर प्रलोभन देकर…