Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Balod: Friend kills restaurant owner’s son | दोस्त ने की रेस्टोरेंट-संचालक के बेटे की हत्या: बालोद में शराब पिलाने की जिद पर विवाद, बेल्ट से गला घोंटा; लंबे समय बाद मिले थे – Balod News
Breaking News

Chhattisgarh Balod: Friend kills restaurant owner’s son | दोस्त ने की रेस्टोरेंट-संचालक के बेटे की हत्या: बालोद में शराब पिलाने की जिद पर विवाद, बेल्ट से गला घोंटा; लंबे समय बाद मिले थे – Balod News

By adminDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 153 1764832144
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रेस्टोरेंट संचालक के बेटे की उसके ही बचपन के दोस्त ने हत्या कर दी। शराब पिलाने की जिद को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने चमड़े के बेल्ट से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। अर्जुन्दा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार क

.

दरअसल, 30 नवंबर की रात 11 बजे लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन उर्फ दादू (27) का शव अर्जुन्दा स्थित दम बिरयानी सेंटर के फर्श पर मिला था।

इसके बाद उसके दोस्त उसे अर्जुन्दा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद उसके बचपन के दोस्त सूरेगांव के ग्राम तेलीटोला निवासी पवन कुमार कंवर (27) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी पवन कुमार कंवर।

आरोपी पवन कुमार कंवर।

अब जानिए घटना वाली रात क्या हुआ ?

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, शाम 5 से 6 बजे के बीच दुर्गेश देवांगन अपने बचपन के क्लासमेट पवन कुमार कंवर से मिला। दोनों ने बातचीत की और फिर अन्य दोस्तों के साथ अर्जुन्दा स्थित बिरयानी सेंटर पहुंचे। जहां सभी ने साथ बैठकर शराब पी।

देर रात तक शराब पीने का सिलसिला चलता रहा। रात 10 बजे के बाद कुछ दोस्त शराब लेने बाहर चले गए। इसी दौरान दुर्गेश ने पवन से और शराब पीने की बात कही। जिससे पवन नाराज हो गया। मामूली बहस बढ़कर विवाद में बदल गया। गुस्से में पवन ने अपना चमड़े का बेल्ट निकाला और दुर्गेश का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी पवन ने शव को फर्श पर लिटाया और पास की ही एक दुकान में जाकर सो गया। जब बाकी दोस्त शराब लेकर लौटे और दुर्गेश को उठाने की कोशिश की, तो वह नहीं उठा। उसकी सांस न चलने पर उसे तुरंत अर्जुन्दा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्गेश देवांगन उर्फ दादू (27) का शव अर्जुन्दा स्थित दम बिरयानी सेंटर के फर्श पर मिला था।

दुर्गेश देवांगन उर्फ दादू (27) का शव अर्जुन्दा स्थित दम बिरयानी सेंटर के फर्श पर मिला था।

अब जानिए हत्यारा पकड़ा कैसे गया

घटना के बाद जब पिता संतोष देवांगन और देवांगन समाज के ब्लॉक अध्यक्ष रितेश देवांगन ने शव को देखा, तो उनके सिर, हाथ-पैर पर चोट के निशान दिखाई दिए। नाक से खून बह रहा था और जीभ बाहर निकली हुई थी। इन निशानों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी 8 दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन सभी ने खुद को घटना जानकारी नहीं होना बताया। इसके बाद साइबर टीम ने बिरयानी सेंटर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें पवन को दुर्गेश का गला घोंटते हुए देखा गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

दुर्गेश देवांगन उर्फ दादू, जिसकी हत्या की गई है।

दुर्गेश देवांगन उर्फ दादू, जिसकी हत्या की गई है।

टेंशन में घर से निकला था आरोपी

पुलिस के अनुसार पवन कुमार कंवर घर से ही तनाव में निकला था और अर्जुन्दा पहुंचकर शराब पीने बैठ गया। अपने पैसों से दोस्त को शराब पिलाने की बात से वह और नाराज हो गया। जिसके बाद गुस्से में उसने यह खौफनाक वारदात कर दी।

आरोपी पवन कुमार कंवर।

आरोपी पवन कुमार कंवर।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल- एसपी

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि, पोस्टमॉर्टम के दौरान ही डॉक्टरों ने हत्या की आशंका जताई थी। साइबर टीम और अर्जुन्दा थाने की पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पवन कंवर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों शराब पी रहे थे, इसी दौरान पवन ने गला घोंटकर दुर्गेश की हत्या कर दी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073987
Views Today : 1288
Views Last 7 days : 2861
Views Last 30 days : 7526
Total views : 99325
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.