दुर्ग|फाइनेंस कंपनियों का लोन चुकाने उतई स्वास्थ्य केंद्र की महिला बाबू ने किरण भारत सागर ने जननी सुरक्षा योजना और जीवनदीप समिति बैंक खाते से 26 लाख 6 हजार 57 रुपए निकाले थे।
.
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद तत्काल दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मामले में सीएमएचओ को पत्र लिखकर महिला बाबू को कड़ी से कड़ी सजा देने और सेवा मुक्ति की मांग की है। विधायक ललित ने कहा कि महिला बाबू द्वारा गबन एक गंभीर अपराध है और इसकी कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में लिप्त सभी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
<
