Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CAF jawan films nude video of professor, demands Rs 25 lakh | CAF-जवान ने प्रोफेसर का न्यूड-वीडियो बनाया, 25 लाख मांगे: 2 साल से ड्यूटी पर नहीं गया, उधारी बढ़ी तो किडनैप कर वारदात; टीचर भी शामिल – Chhattisgarh News
Breaking News

CAF jawan films nude video of professor, demands Rs 25 lakh | CAF-जवान ने प्रोफेसर का न्यूड-वीडियो बनाया, 25 लाख मांगे: 2 साल से ड्यूटी पर नहीं गया, उधारी बढ़ी तो किडनैप कर वारदात; टीचर भी शामिल – Chhattisgarh News

By adminDecember 4, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e0e87d44 fb3c 46f5 a3a3 38fe59969792 1764826575657
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा जिले में एक प्रोफेसर के अपहरण का मामला सामने आया है। जहां एक CAF जवान ने वारदात को अंजाम दिया। सीएफ के जवान करन दिनकर की दंतेवाड़ा में ड्यूटी लगी थी लेकिन वह खुद 2 साल से काम पर नहीं गया। लोगों से उधारी लेकर जीवन यापन कर रहा था।

.

करन दिनकर पर जब उधारी बढ़ने लगा तब उसने बोरसी स्कूल के एक टीचर कार्तिकेश्वर रात्रे संग मिलकर प्रोफेसर का किडनैप कर उससे पैसे निकलवाने की प्लानिंग की। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

खरौद के लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय प्रोफेसर जब पढ़ाकर लौट रहे थे तब उन्हें किडनैप कर लिया और सुनसान जगह ले गए। जहां 5 युवकों ने मिलकर प्रोफेसर को डराया धमकाया और उनके कपड़े उतरवाकर न्यूड वीडियो बना लिए। फिर इश वीडियो को वायल कर देने की धमकी देते हुए 14 लाख रुपए लिए।

सीएफ का जवान करन दिनकर।

सीएफ का जवान करन दिनकर।

अब जानिए पूरा मामला

घटना 28 नवंबर की है। खरौद के लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर ने 1 दिसंबर को शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे कॉलेज की पढ़ाई कर वापस बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सुनसान जगह में कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके पास रखे 2900 रुपए लूट लिए।

लूट के बाद प्रोफेसर को अपनी बाइक में बिठाकर साथ ले गए। वहां, ले जाकर मारपीट की और 25 लाख रुपए की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर सभी लड़कों ने मिलकर उनके कपड़े उतरवाए और एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी दी।

अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए प्रोफेसर राम कुमार ने अपने खाते में मौजूद 14 लाख रुपए का चेक आरोपियों को दिया। फिर भी आरोपियों ने प्रोफेसर की पीछा नहीं छोड़ा।

अगले दिन प्रोफेसर आरोपियों के साथ बैंक गए और चेक के पैसे निकलवाए लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। बैंक में ही सुरक्षित जगह जाकर प्रोफेसर ने विरोध किया और चिल्लाने लगे। हंगामा होता देख आरोपी प्रोफेसर को बैंक में ही छोड़कर भाग गए।

बोरसी स्कूल के टीचर ने की थी प्लानिंग

पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि सीएफ का जवान लंबे समय से ड्यूटी नहीं गया है लोगो से उधार लेकर अपना जीवन यापन कर रहा था। उधार छुटाने मे भी वह हिम्मत हार रहा था।

ये बात जब बोरसी के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे को मिली तो उसने प्रोफेसर के सीधापन को निशाना बनाने की योजना बनाई और अपहरण के लिए षड़यंत्र किया। जिसमें लगभग सफल हो गए, लेकिन प्रोफेसर के हंगामे ने इनका पोल खोल दिया।

(बाय से दाएं) टीचर कार्तिकेश्वर रात्रे, अरुण मनहर, श्याम जी सिन्हा और CAF जवान करन दिनकर।

(बाय से दाएं) टीचर कार्तिकेश्वर रात्रे, अरुण मनहर, श्याम जी सिन्हा और CAF जवान करन दिनकर।

सभी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पैसा लूटने और किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। सभी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पैसे के लालच में आकर उन्होंने ये वारदात की।

CAF जवान ढाई साल से ड्यूटी पर नहीं गया। उसे पैसों की जरूरत थी। टीचर जिसे पता था कि प्रोफेसर सीधे है, डराने पर पैसे दे देंगे। इसलिए इसी ने पूरी प्लानिंग की। अन्य 3 लोगों को भी घटना में शामिल किया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका

  1. करन दिनकर, (29 साल) CAF जवान (जिसे पैसे की जरूरत थी)
  2. कार्तिकेश्वर रात्रे, (35 साल) टीचर (जिसने किडनैपिंग और लूट की प्लानिंग की)
  3. अरुण मनहर, (19 साल), जांजगीर-चांपा निवासी, (वारदात में सहयोगी)
  4. श्याम जी सिन्हा, (24 साल) जांजगीर-चांपा निवासी, (वारदात में सहयोगी)
  5. एक नाबालिग, वारदात में सहयोगी

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

युवती बोली- तांत्रिक ने रेप किया, अश्लील VIDEO बनाए: जबरन शादी की, घर से उठाकर ले गया था; पुलिस दोनों को बता रही पति-पत्नी

भिलाई में कार सवार युवक दिनदहाड़े युवती (22 वर्ष) को घर से उठा ले गया।

भिलाई में कार सवार युवक दिनदहाड़े युवती (22 वर्ष) को घर से उठा ले गया।

दुर्ग जिले के भिलाई में 19 नवंबर को कार सवार युवक दिनदहाड़े युवती (22 वर्ष) को घर से उठा ले गया था। पुलिस ने दोनों को पति-पत्नी बताया। लेकिन इस मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने कहा कि आरोपी एक तांत्रिक है। उसने जबरदस्ती आर्य समाज में शादी करवाई। जबकि वह मान्य नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073997
Views Today : 1451
Views Last 7 days : 3024
Views Last 30 days : 7689
Total views : 99488
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.