छत्तीसगढ़ के धमतरी में जमीन कारोबारियों ने रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भैंस के सामने बीन बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन जमीन कारोबारी संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया गया था। धमतरी जिले के गांधी मैदान में जमीन कारोबारी संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। चौथे दिन समिति के सदस्यों ने एक अलग अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने भैंस के सामने बीन बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की। इस प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे। कारोबारियों ने सरकार के दावे…
Author: admin
रायगढ़ जिले के पत्थलगांव में जंगल में लकड़ी लेने गई वृद्धा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वृद्धा ने तालाब में छलांग लगा दी। मधुमक्खियों के हमले से गंभीर वृद्धा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी म.जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव निवासी गुड्डी वैष्णव पति लक्ष्मी दास (60 वर्ष) मंगलवार को अपनी देवरानी व जेठानी के साथ गांव के पास जंगल में सूखी लकड़ी लेने गई थी। वृद्धा जंगल में पेड़ के पास झाड़ी से सूखी लकड़ी निकाल रही थी तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया।…
कोरबा में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलटों ने 48 घंटे की भूख हड़ताल के बाद काम पर वापसी की है। हालांकि, उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।.लोको पायलटों का कहना है कि केंद्र सरकार ने अन्य केंद्रीय कर्मचारियों के भत्तों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, लेकिन उनके भत्ते नहीं बढ़ाए गए है।उनकी प्रमुख मांगों में लोकोमोटिव में शौचालय की सुविधा का अभाव भी शामिल है, जिससे विशेषकर महिला लोको पायलटों को परेशानी होती है।इसके अलावा पर्याप्त आराम न मिलने से ट्रेन और यात्रियों की सुरक्षा…
सरगुजा जिले के सीतापुर में शादी समारोह में हुए विवाद के बाद उत्पात मचाने वाले 6 अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के बाद सीतापुर में मंगलवार एवं बुधवार को चक्काजाम व नगर बंद हो गया था। इसके पूर्व 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।.मामले में पुलिस ने आरोपियों द्वारा नेशनल हाईवे 43 के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया एवं कब्जे को हटा दिया है। एक आरोपी के द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए घर पर नगर पंचायत ने नोटिस चस्पा कर दिया है। इधर हंगामे के बाद सरगुजा एसपी ने…
सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष और जनपद पंचायत चारामा के पूर्व अध्यक्ष जीवन ठाकुर (49) की रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले उन्हें कांकेर जिला जेल से रायपुर केंद्रीय जेल भेजा गया था।.इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों, आदिवासी समाज और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नाराज़गी है।जीवन ठाकुर पर लगे थे धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोपकेंद्रीय जेल रायपुर प्रशासन के अनुसार, जीवन ठाकुर को चारामा थाने में दर्ज…
लोकसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।.उन्होंने शून्यकाल में कहा कि नॉन-ट्रेसेबल रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण पुलिस प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया जाना बेहद जरूरी है। यह मांग उन्होंने देश भर के लाखों परिवारों से जुड़े संवेदनशील मसलों को ध्यान में रखते हुए रखी।सांसद बृजमोहन अग्रवाल।सांसद अग्रवाल ने कहा कि किसी परिवार में अप्राकृतिक मृत्यु होने पर परिजन पहले ही गहरे सदमे में होते हैं। ऐसे समय में रिपोर्ट पाने के लिए उन्हें बार-बार दफ्तरों के…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपा की विष्णु देव सरकार 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में जश्न मानने की तैयारी कर रही है। भगत ने सवाल किया है कि जनता किस बात को लेकर खुशियां मनाए कि बिजली बिल हाफ योजना बंद की गई, हजारों किसानों का रक.पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि सरकार दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर जश्न मनाने से पहले स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक विकास नहीं किए गए कार्यों के साथ कितने स्कूल बंद किए, कितने शराब कि दुकानें खोले गए हैं, यह जनता को बताए। जमीनों का गाइडलाइन दर कई…
दुबई में 7 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ पैरा गेम्स में महासमुंद जिले के दो खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केवट और राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल कुमार यादव का चयन पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए हु.ये दोनों खिलाड़ी फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कर्मापटपर, बागबाहरा के छात्र हैं। वर्तमान में सुखदेव केवट (पिता छत्रपाल केवट) और निखिल कुमार यादव (पिता दाऊ लाल यादव) भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), बेंगलुरु में पैरा एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं, जहां से उनका चयन दुबई के लिए हुआ है। सुखदेव को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद कौशल…
रायपुर1 घंटे पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
मुंगेली जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार ने पथरिया विकासखंड के अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर नायब तहसीलदार, अधिकारियों और कर्मचारियों को.कलेक्टर ने सिलतरा, पड़ियाईन और धरदेई उपार्जन केंद्रों में अब तक हुई कुल धान खरीदी, बारदाने की उपलब्धता, पंजीकृत किसानों की संख्या, रकबा समर्पण और केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।उन्होंने खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।व्यवस्थित…