Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 6 accused arrested in Sitapur dispute, illegal encroachment demolished | सीतापुर विवाद में 6 आरोपी गिरफ्तार, ढहाया गया अवैध कब्जा: अतिक्रमण पर आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस,एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

6 accused arrested in Sitapur dispute, illegal encroachment demolished | सीतापुर विवाद में 6 आरोपी गिरफ्तार, ढहाया गया अवैध कब्जा: अतिक्रमण पर आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस,एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 04 at 204921 1764861668
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा जिले के सीतापुर में शादी समारोह में हुए विवाद के बाद उत्पात मचाने वाले 6 अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के बाद सीतापुर में मंगलवार एवं बुधवार को चक्काजाम व नगर बंद हो गया था। इसके पूर्व 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।

.

मामले में पुलिस ने आरोपियों द्वारा नेशनल हाईवे 43 के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया एवं कब्जे को हटा दिया है। एक आरोपी के द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए घर पर नगर पंचायत ने नोटिस चस्पा कर दिया है। इधर हंगामे के बाद सरगुजा एसपी ने सीतापुर थानेदार को लाइन अटैच कर दिया है।

सीतापुर के शादी समारोह में विवाद के बाद दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। टोकोपारा के एक समुदाय विशेष के युवकों ने चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों से उरांवपारा में पहुंचकर उत्पात मचाया व मारपीट की। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की रात नेशनल हाईवे में 4 घंटे चक्काजाम कर दिया था। बुधवार को सीतापुर थाने के सामने धरना दिया और नेशनल हाईवे बंद कर दिया था।

उत्पात मचाने वाले 6 अन्य आरोपी गिरफ्तार

उत्पात मचाने वाले 6 अन्य आरोपी गिरफ्तार

6 अन्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में पहले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को पुलिस ने रायकेरा टोकोपारा निवासी हसरत उल्लाह खान (26 वर्ष), महकूं आलम (21 वर्ष), वाजिद खान (21 वर्ष), आसिफ खान उर्फ निक्कू (21 वर्ष), ज्वाला दास महान (21 वर्ष), अंबिका दास महंत व काराबेल निवासी चंदन दास को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 191(1), 191(3), 190, 331(7), 152,61 व एसटी-एससी एक्ट की धारा 3(2), (5)(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त फॉरच्यूनर व बाइक बरामद किया गया है।

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, नोटिस चस्पा प्रशासन ने मामले में एक्शन लिया है। सोनतराई चौक पर सड़क किनारे स्थित बिरयानी के ठेले को तोड़ते हुए उसे कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा नए बसस्टैंड में मौजूद दो दुकानों को भी सील कर दिया गया है।

घटना के आरोपी महफूज आलम के घरवालों को नगर पंचायत द्वारा नोटिस जारी करते हुए शासकीय भूमि पर बनाए गए घर के दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

हटाये गए थाना प्रभारी मामूली विवाद को लेकर बड़े हंगामे में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट ही नहीं लिखी थी। हंगामे में बाद कार्रवाई करते हुए सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने सीतापुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा को लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह को सीतापुर थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। अखिलेश सिंह ने सीतापुर में गुरुवार शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश:नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त

June 21, 2026

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074922
Views Today : 2
Views Last 7 days : 2648
Views Last 30 days : 9068
Total views : 103010
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.