Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Notice to the Deputy Tehsildar for negligence in paddy procurement | धान खरीदी में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को नोटिस: मुंगेली में कई अधिकारियों से मांगा गया जवाब; कलेक्टर ने दिखाई सख्ती – Mungeli News
Breaking News

Notice to the Deputy Tehsildar for negligence in paddy procurement | धान खरीदी में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को नोटिस: मुंगेली में कई अधिकारियों से मांगा गया जवाब; कलेक्टर ने दिखाई सख्ती – Mungeli News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17b39be0 6227 4f0d b949 ceb7fce628f9 1764854627608
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



17b39be0 6227 4f0d b949 ceb7fce628f9 1764854627608

मुंगेली जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार ने पथरिया विकासखंड के अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर नायब तहसीलदार, अधिकारियों और कर्मचारियों को

.

कलेक्टर ने सिलतरा, पड़ियाईन और धरदेई उपार्जन केंद्रों में अब तक हुई कुल धान खरीदी, बारदाने की उपलब्धता, पंजीकृत किसानों की संख्या, रकबा समर्पण और केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

व्यवस्थित स्टेकिंग कराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने केंद्रों में गेट पास एंट्री, फोटो अपलोडिंग, रिकॉर्ड अपडेट और धान खरीदी से जुड़े सभी तकनीकी व प्रबंधकीय पहलुओं की गहन समीक्षा की।

उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की और खरीदी प्रभारी को शासन के नियमानुसार धान खरीदी करने और व्यवस्थित स्टेकिंग कराने के निर्देश दिए।

पर्याप्त जानकारी नहीं देने पर नायब तहसीलदार चंदन दुबे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह, धरदेई खरीदी केंद्र में अव्यवस्था मिलने पर नोडल अधिकारी प्रीतेश अहिरवार और खरीदी प्रभारी कार्तिक राम को नोटिस जारी करने को कहा गया।

पड़ियाईन उपार्जन केंद्र के प्रभारी, ऑपरेटर, सहकारिता निरीक्षक और फूड इंस्पेक्टर को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

‘केंद्र में किसानों को सभी सुविधाएं मिले’

कलेक्टर ने किसानों से भी बातचीत की और टोकन सहित खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को बैंक भुगतान आदि में कोई समस्या न हो।

उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र सुविधायुक्त और सुसज्जित होने चाहिए, और किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें।

उन्होंने अधिकारियों को केंद्रों में किसानों के लिए छाया, पेयजल और बैठने की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही, कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074004
Views Today : 1589
Views Last 7 days : 3162
Views Last 30 days : 7827
Total views : 99626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.