![]()
रायगढ़ जिले के पत्थलगांव में जंगल में लकड़ी लेने गई वृद्धा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वृद्धा ने तालाब में छलांग लगा दी। मधुमक्खियों के हमले से गंभीर वृद्धा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी म
.
जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव निवासी गुड्डी वैष्णव पति लक्ष्मी दास (60 वर्ष) मंगलवार को अपनी देवरानी व जेठानी के साथ गांव के पास जंगल में सूखी लकड़ी लेने गई थी। वृद्धा जंगल में पेड़ के पास झाड़ी से सूखी लकड़ी निकाल रही थी तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। वृद्धा की देवरानी व जेठानी जमीन पर लेट गए, जबकि मधुमक्खियों ने वृद्धा पर हमला कर दिया।
तालाब में कूदी, लेकिन नहीं बची मधुमक्खियों से जान बचाने के लिए वृद्धा ने पास ही तालाब में छलांग लगा दी। कुछ समय बाद वृद्धा किसी तरह तालाब से निकली तो परिजन उसे लेकर वापस घर पहुंचेे। मधुमक्खियों के काटने से वृद्धा की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया। उसे गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
<
