Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Players from Mahasamund in Dubai Asian Youth Para Games | दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स में महासमुंद के खिलाड़ी: सुखदेव केवट और निखिल यादव भारतीय टीम में शामिल – Mahasamund News
Breaking News

Players from Mahasamund in Dubai Asian Youth Para Games | दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स में महासमुंद के खिलाड़ी: सुखदेव केवट और निखिल यादव भारतीय टीम में शामिल – Mahasamund News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20697571 ac5d 4b68 a217 b1cad4fb3c3c 1764852498290
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुबई में 7 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ पैरा गेम्स में महासमुंद जिले के दो खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केवट और राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल कुमार यादव का चयन पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए हु

.

ये दोनों खिलाड़ी फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कर्मापटपर, बागबाहरा के छात्र हैं। वर्तमान में सुखदेव केवट (पिता छत्रपाल केवट) और निखिल कुमार यादव (पिता दाऊ लाल यादव) भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), बेंगलुरु में पैरा एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं, जहां से उनका चयन दुबई के लिए हुआ है। सुखदेव को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद कौशल यादव पुरस्कार भी मिल चुका है।

221643ad d029 475a a23a a303f03801ed 1764852498291

ट्रेनर और गाइड के साथ जाएंगे दुबई

प्रतियोगिता में सुखदेव केवट टी-11 कैटेगरी वर्ग में 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। वहीं, निखिल यादव टी-12 कैटेगरी वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में अपनी चुनौती पेश करेंगे। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक राहुल बालाकृष्णन और गाइड रनर वेंकटेश भी दुबई जाएंगे।

फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि सुखदेव केवट ने इससे पहले भी एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

इन खिलाड़ियों के चयन पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, निरंजन साहू, डीकेश टंडन, डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074004
Views Today : 1589
Views Last 7 days : 3162
Views Last 30 days : 7827
Total views : 99626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.