Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Amarjeet said – the government should issue a white paper on completion of two years | अमरजीत बोले-सरकार दो साल पूरे होने पर जारी करे श्वेतपत्र: पूर्व मंत्री ने कहा-जश्न मनाने की तैयारी, बताएं-क्या विकास किया, स्कूल बंद किए, क्यों करें सेलिब्रेट – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Amarjeet said – the government should issue a white paper on completion of two years | अमरजीत बोले-सरकार दो साल पूरे होने पर जारी करे श्वेतपत्र: पूर्व मंत्री ने कहा-जश्न मनाने की तैयारी, बताएं-क्या विकास किया, स्कूल बंद किए, क्यों करें सेलिब्रेट – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 04 at 200744 1764859137
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 04 at 200744 1764859137

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपा की विष्णु देव सरकार 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में जश्न मानने की तैयारी कर रही है। भगत ने सवाल किया है कि जनता किस बात को लेकर खुशियां मनाए कि बिजली बिल हाफ योजना बंद की गई, हजारों किसानों का रक

.

पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि सरकार दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर जश्न मनाने से पहले स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक विकास नहीं किए गए कार्यों के साथ कितने स्कूल बंद किए, कितने शराब कि दुकानें खोले गए हैं, यह जनता को बताए। जमीनों का गाइडलाइन दर कई गुणा बढ़ाने से जनता त्राहिमाम कर रही है। सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि वह खुशियां कैसे मनाएं?

जमीन अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान में अनियमितता पूर्व मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में माइनिंग होगी, केन्द्रीय भू-अधिग्रहण अधिनियम 2013 के अनुसार (चार गुना) मुआवजा देने का प्रावधान है परन्तु सरकार, प्रशासन एवं कंपनियां इसके विरूद्ध काम कर रही हैं जो सरासर लोगों के साथ अन्याय है।

मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत है, इसके बजाय सरकार बाक्साइट खदान के लिए अनुमति दे रही है। इसका चौतरफा विरोध हो रहा है। मैनपाट में माइनिंग हुई तो पर्यटन की संभावनाओं को झटका लगेगा। नदियों के अस्तित्व पर प्रभाव पड़ेगा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरगुजा के मैनपाट, अमेरा, महान एक, महान दो एवं माइंस तथा रायगढ़ जिले के कछार क्षेत्र एवं कोरबा क्षेत्र में अधाधुंध जंगल की कटाई से हाथी रहवासी क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। इसके कारण हाथियों की समस्या बढ़ी है।

प्रदेशभर में किसान हो रहे परेशान पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि धान खरीदी के लिए किसानों का अब तक पंजीयन नहीं हो पाया है। रकबे में कटौती से किसान परेशान है। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बावजूद अभी तक पंजीयनएग्रीस्टेक का काम पूर्ण नहीं हो सका है। वन भूमि पट्टा धारियों के लिए भी धान खरीदी की व्यवस्था नहीं हो सकी है।

विधायक को आंदोलन करना पड़ा, तो सोचिए क्या है स्थिति सीतापुर क्षेत्र में गत दिनों दो गुटों में झड़प के बाद आंदोलनकारियों के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो के बैठने पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सोचिए क्या स्थिति है कि सत्तासीन पार्टी के विधायक को आंदोलनकारियों के साथ बैठना पड़ा, जिसके बाद 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान लक्ष्मी गुप्ता, दीपक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074004
Views Today : 1589
Views Last 7 days : 3162
Views Last 30 days : 7827
Total views : 99626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.