Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former Kanker district president dies in Raipur Central Jail | चारामा पूर्व जनपद अध्यक्ष की रायपुर सेंट्रल जेल में मौत: परिजनों ने मौत को बताया संदिग्ध, जेल प्रशासन पर लगाए आरोप, अंतिम संस्कार से इनकार – Kanker News
Breaking News

Former Kanker district president dies in Raipur Central Jail | चारामा पूर्व जनपद अध्यक्ष की रायपुर सेंट्रल जेल में मौत: परिजनों ने मौत को बताया संदिग्ध, जेल प्रशासन पर लगाए आरोप, अंतिम संस्कार से इनकार – Kanker News

By adminDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
de658aac 0688 47d5 a14c ab42878e429c 1764860189006
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष और जनपद पंचायत चारामा के पूर्व अध्यक्ष जीवन ठाकुर (49) की रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले उन्हें कांकेर जिला जेल से रायपुर केंद्रीय जेल भेजा गया था।

.

इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों, आदिवासी समाज और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नाराज़गी है।

जीवन ठाकुर पर लगे थे धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप

केंद्रीय जेल रायपुर प्रशासन के अनुसार, जीवन ठाकुर को चारामा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 123/2025 के तहत 12 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन पर IPC की धारा 420, 467, 468, 34 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 340, 318(4) के तहत मामले दर्ज थे। प्रशासनिक कारणों से 2 दिसंबर 2025 को उन्हें कांकेर जिला जेल से रायपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।

5c3bb075 499d 4023 92ca fd951094ee43 1764860189006

तड़के बिगड़ी पूर्व अध्यक्ष की तबीयत

जेल अधीक्षक के बयान के मुताबिक, 4 दिसंबर की तड़के जीवन ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल मेडिकल अधिकारी की सलाह पर उन्हें सुबह 4:20 बजे एंबुलेंस से मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में सुबह 7:45 बजे उनकी जांच की गई और इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों और आदिवासी समाज ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जीवन ठाकुर की मौत की जानकारी कई घंटे बाद दी गई, जिस वजह से उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं रहा। परिजनों का आरोप है कि मौत की सूचना समय पर न देना शक पैदा करता है और घटना पर सवाल खड़े करता है।

मृतक के परिजनों और आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने मौत को संदेहास्पद बताया है। उन्होंने कहा है कि जब तक इस मामले में जांच नहीं होती और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

आदिवासी प्रमुखों ने दी आंदोलन की चेतावनी

आदिवासी प्रतिनिधि सुमेर सिंह नाग, कन्हैया उसेंडी, गौतम कुंजाम और तुषार ठाकुर ने कहा कि अगर इस मामले की सही जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि गृह विभाग 7 दिनों के भीतर इस घटना की जांच के लिए एक विशेष समिति बनाए। ऐसा न होने पर वे जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074004
Views Today : 1579
Views Last 7 days : 3152
Views Last 30 days : 7817
Total views : 99616
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.