बलौदाबाजार जिले में 11 दिसंबर को अलग-अलग जगहों से 420 कट्टा अवैध धान-चावल पकड़ाया है। लोगों ने अपने घर में अवैध रूप से बिना दस्तावेज धान का भंडारण कर रखा था। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर धान कब्जे में लिया।.इसमें 401 कट्टा धान और 19 कट्टा चावल शामिल है। जब्त की गई सामग्री में टुडरा हसुआ स्थित केसरवानी की दुकान से 100 कट्टा धान, अशोक केसरवानी के यहां से 40 कट्टा धान, चूड़ामणि साहू के आवास से 186 कट्टा धान और 19 कट्टा चावल, तथा भाटापारा बोरसी स्थित यदुनंदन किराना से 75 कट्टा धान शामिल है।कलेक्टर के निर्देश…
Author: admin
कोरबा जिले में एक बुजुर्ग अलाव तापते समय आग में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। 55 वर्षीय सहेतर सिंह 90 प्रतिशत जल गए हैं, उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। यह घटना हरदी बाजार नेवसा सुपेतपारा बस्ती की है।.जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात सहेतर सिंह अपने घर के पीछे आंगन में रखी फसल की खरही (पुआल) की रखवाली कर रहे थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने खरही के पास लकड़ी का अलाव जलाया था और वहीं सो गए। देर रात अचानक वह अलाव की आग में गिर गए।चीख-पुकार सुनकर उनके बेटे और…
खाने की तालाश में हाथी दल गांव तक पहुंचा, कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों की मौजूदगी है। जो रात को जंगल से निकलकर गांव के करीब तक पहुंच रहे हैं। जहां धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में हाथियों ने धान की तालाश में 3 ग्रामीणों के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं सब्जी व धान की फसल को भी नुकसान प.धर्मजयगढ़ वन मंडल में 37 हाथी अलग अलग दल में विचरण कर रहे है। जिसमें कापू रेंज के लिप्ती बीट में सबसे अधिक 20 हाथी का दल मौजूद है।हाथियों के इस दल ने बुधवार…
छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्ड (CAF) के लिए 2018 में 1786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इनमें लगभग 417 कैंडिडेट वेटिंग लिस्ट में थे। जिन्हें 7 साल बाद भी नौकरी नहीं मिल पाई है। जबकि CAF में 3 हजार से ज्यादा पोस्ट खाली हैं। 7 साल से ये लोग दफ्तरों और मंत्री बंग.कैंडिडेट्स केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखकर अपने हालात बता चुके हैं। कुछ दिन पहले मीडिया पर यहां तक कह दिया था कि नक्सली होते तो ज्यादा बेहतर होता। घर वापसी पर नौकरी भी मिलती और करियर भी संवर जाता। इसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा…
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरींता लैतफलांग ने गुरुवार को मैनपाट पहुंचकर बॉक्साइट खनन के प्रभावितों से मुलाकात की। एक सप्ताह पूर्व बॉक्साइट खदानों के लिए बिना किसी पूर्व सूचना खनन परियोजनाओं के लिए पर्यावरण स्वीकृति की जनसुनवाई आयोजित की गई थी, जिसका.कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीण नहीं चाहते कि बाक्साइट खदानें खुलें। बाक्साइट खदानों से मैनपाट का अब तक विनाश ही हुआ है। मैनपाट में खदानों से सिर्फ गड्ढे ही मिले हैं।ग्रामीणों का छीना जा रहा है अधिकार ग्रामीणों की सभा को संबोधित करते हुए जरींता लैतफलांग ने…
मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित मनियारी बैराज परियोजना से प्रभावित 175 किसानों को 40 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक का मुआवजा मिलेगा। कुकुसदा और आसपास के डुबान क्षेत्र के भू-अर्जन मामलों का त्वरित निराकरण किया गया है।.इस परियोजना के अंतर्गत 175 किसानों की कुल 143.71 एकड़ भूमि के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित प्रकरण का प्रारूप-क अनुमोदित हो चुका है और जल्द ही पात्र किसानों को मुआवजा राशि वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।24 किसानों को दिया जा चुका है मुआवजाकलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि मनियारी बैराज योजना के तहत कुल 240 किसानों की…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। घटना में एक बदमाश युवक ने पेट्रोल पंप के संचालक को थप्पड़ मारा और महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी व छेड़छाड़ की।.मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। घटना पुराना रायपुर रोड स्थित दंतेश्वरी फ्यूल्स और गॉड फ्यूल्स नामक दो पेट्रोल पंपों पर हुई। आरोपी ने पेट्रोल डालने वाले पाइप को उठाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बदमाश ने महिला कर्मचारी से बद्तमीजी की।पेट्रोल पंप में…
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर व सरगुजा जैसे सुदूर वनांचलों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों में 23 नए मार्गों पर बस सेवाएं प्रारंभ की गई हैं, जिनसे 180 गांव सीधे परिवहन सुविधा से जुड़ गए हैं।Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 12:41:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 12:51:58 PM (IST)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर 24 नई बसों को रवाना करते हुए।HighLightsदूरस्थ इलाकों से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचना हुआ सहजपरिवहन मंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान बतायायोजना का प्रथम…
महासमुंद जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। ग्राम पंचायत जलगढ़ में बीती रात 12-14 लोगों ने घर में घुसकर युवक को चाकू, रॉड और डंडों से पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।.घायल युवक को सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक का इलाज जारी है।जलगढ़ निवासी भानुप्रताप महापात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब…
राजनांदगांव रेंज के लमरा जंगल में दो स्थानों से बड़ी मात्रा में नक्सलियों की छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई है। मामला बकरकट्टा थाना क्षेत्र का है। इससे पहले 8 दिसंबर को 12 माओवादियों ने सरेंडर किया था। उसके बाद आज उसी इलाके से हथियार बरामद किए गए।.आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस टीम को पूछताछ के दौरान लमरा जंगल में दो गुप्त डंप स्थलों की जानकारी दी थी। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मिट्टी के नीचे छिपाकर रखे गए हथियारों, विस्फोटकों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का एक बड़ा जखीरा मिला।नक्सलियों ने मिट्टी…