Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress delegation meets bauxite mining affected people in Mainpat | मैनपाट में बाक्साइट खनन प्रभावितों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल: राष्ट्रीय सचिव जरींता बोलीं- प्रदेश में पूंजीपतियों को नियमविरुद्ध जमीन बेच रही है सरकार – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Congress delegation meets bauxite mining affected people in Mainpat | मैनपाट में बाक्साइट खनन प्रभावितों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल: राष्ट्रीय सचिव जरींता बोलीं- प्रदेश में पूंजीपतियों को नियमविरुद्ध जमीन बेच रही है सरकार – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 11 at 18534 1765459749
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरींता लैतफलांग ने गुरुवार को मैनपाट पहुंचकर बॉक्साइट खनन के प्रभावितों से मुलाकात की। एक सप्ताह पूर्व बॉक्साइट खदानों के लिए बिना किसी पूर्व सूचना खनन परियोजनाओं के लिए पर्यावरण स्वीकृति की जनसुनवाई आयोजित की गई थी, जिसका

.

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीण नहीं चाहते कि बाक्साइट खदानें खुलें। बाक्साइट खदानों से मैनपाट का अब तक विनाश ही हुआ है। मैनपाट में खदानों से सिर्फ गड्ढे ही मिले हैं।

ग्रामीणों का छीना जा रहा है अधिकार ग्रामीणों की सभा को संबोधित करते हुए जरींता लैतफलांग ने कहा कि सरगुजा में पांचवीं अनुसूची लागू है। यह इसलिए लागू है, ताकि यहां के जल, जंगल, जमीन पर आपका अधिकार कायम रहे, लेकिन छत्तीसगढ़ की मौजूदा भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर आपके इस जल, जंगल और जमीन को लूट रही है। इस लूट के बाद पांचवीं अनुसूची से आपको मिले अधिकार बेमानी हो जाएंगे।

जरींता लैतफलांग ने कहा कि आपके जल, जंगल, जमीन की लड़ाई में कांग्रेस आपके साथ है। कांग्रेस विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इन मुद्दों को जोर शोर के साथ उठाने की तैयारी कर रही है।

खनन प्रभावित क्षेत्र के लोगों से कांग्रेसियों ने की वार्ता

खनन प्रभावित क्षेत्र के लोगों से कांग्रेसियों ने की वार्ता

पूंजीपतियों को जमीनें बेच रही है सरकार प्रदेश में सरगुजा से बस्तर तक जमीनें पूंजीपतियों को दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के तमनार, सरगुजा के परसोढ़ी कला व मैनपाट में स्थानीय निवासियों की मंशा और स्वीकृति के विपरीत खनन कंपनियों के मुनाफे के लिए सरकार अपने तंत्र का इस्तेमाल कर उन्हें बेदखल कर रही है।

लूटा जा रहा है जल, जंगल, जमीन प्रभावित ग्रामीणों की सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके आदिवासी समुदाय के हित में खड़े रहने की संभावना थी, लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पूंजीपतियों और कंपनियों के द्वारा आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन को बेखौफ होकर लूटा जा रहा है।

इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो.इस्लाम, डॉ.लालचंद यादव, अनिल सिंह, बलराम यादव, तिलक बेहरा, अटल यादव, फूल साय लकड़ा, राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, गणेश सोनी ,बदरुद्दीन इराक, अमित सिंह सहित मैनपाट ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोकतांत्रिक संघर्ष का हिड़मा बनूँगा 30 दिसंबर की जनसुनवाई में एक आक्रोशित युवक ने मीडिया को यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि ऐसी ही वजहों से लोग हिड़मा बनते हैं। फूलचंद मांझी नाम का यह युवक आज की मुलाकात के दौरान मौजूद था।

बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र फूलचंद मांझी ने कहा कि हिड़मा बोलने का यह आशय नहीं है कि हथियार उठाना चाहता हूँ। मैं अपने आदिवासी समाज के हक की लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ना चाहता हूँ। उसने कहा कि खनन के काम मे स्थानीय लोगों के लिए कोई रोजगार नहीं है। बॉक्साइट निकलने के बाद खनन कंपनियां भूखंडों को जस का तस छोड़ देती हैं। इसमें गिरने से मवेशियों के साथ ही स्थानीय निवासियों की भी मौत हो रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075322
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2268
Views Last 30 days : 9927
Total views : 104349
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.