![]()
मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित मनियारी बैराज परियोजना से प्रभावित 175 किसानों को 40 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक का मुआवजा मिलेगा। कुकुसदा और आसपास के डुबान क्षेत्र के भू-अर्जन मामलों का त्वरित निराकरण किया गया है।
.
इस परियोजना के अंतर्गत 175 किसानों की कुल 143.71 एकड़ भूमि के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित प्रकरण का प्रारूप-क अनुमोदित हो चुका है और जल्द ही पात्र किसानों को मुआवजा राशि वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
24 किसानों को दिया जा चुका है मुआवजा
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि मनियारी बैराज योजना के तहत कुल 240 किसानों की भूमि चिह्नांकित की गई थी। इनमें से 24 किसानों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। शेष 41 किसानों के मामला अभी प्रक्रियाधीन हैं, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
शासन-प्रशासन का जताया आभार
मुआवजा प्रकरणों के पूर्ण होने पर प्रभावित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर खुशी व्यक्त की और शासन-प्रशासन का आभार जताया। प्रशासन का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित किसान को समयबद्ध फायदा प्रदान करना है, ताकि परियोजना का कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सके और किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा न हो।
<
