Author: admin

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।.जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसके फूफा ने उसे जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।विरोध करने पर आरोपी ने दी धमकीपीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने बाद में भी कई बार घर और अन्य जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था।माता-पिता ने…

Read More

कवर्धा में नवविवाहिता महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक में मिला।छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नवविवाहिता महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक में मिला। 6 महीने पहले शादी हुई थी। शादी के 2 महीने बाद से वह लापता थी। गुरुवार को अचानक तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।.घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी मुताबिक, नवविवाहिता का नाम कामिनी निषाद है। उसने बांधाटोला गांव के रहने वाले भोजराज पटेल से लव मैरिज की थी। ग्रामीणों ने ससुर जहर पटेल पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ससुराल पक्ष के…

Read More

मरवाही में सोननदी से रेत भरकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर से गिर जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा मरवाही थाना क्षेत्र के परासी गांव में हुआ। मृतक युवक की पहचान परासी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है।.जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार ट्रैक्टर में काम करने गया था। रेत परिवहन के दौरान वह अचानक वाहन से नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा…

Read More

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक में मनबासा हाईस्कूल की 11 छात्राएं अचानक बीमार हो गईं। पांच छात्राएं बेहोश हो गईं और छह छात्राओं ने बेचैनी की शिकायत की और रोने लगीं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से पांच छात्राओं को वाड्रफनगर स.जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले में हाई स्कूल मनबसा में अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन सुबह 10.30 बजे से 1.45 बजे तक किया गया था। अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कुछ छात्राओं ने बेचैनी लगने की शिकायत की और पांच छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें देखकर 6 अन्य छात्राओं ने बेचैनी की शिकायत की और रोने लगीं एवं…

Read More

बस्तर के दुर्गम माड़ क्षेत्रों से नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 30 युवाओं ने राजमिस्त्री का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल और पुनर्वास कार्यक्रमों के तहत आर-सेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से क्षेत्र में शांति.ये प्रशिक्षित युवा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे आवास निर्माण कार्यों में भी अहम योगदान देंगे। जिससे जिले में आवास निर्माण की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा। प्रशिक्षण में नींव से लेकर फिनिशिंग तक सभी आवश्यक तकनीकें सिखाई गईं।इसमें नींव और दीवार निर्माण, प्लास्टरिंग, माप-जोख, निर्माण संबंधी सुरक्षा मानक और आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक…

Read More

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने 840 नग प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद दवाइयों की कीमत 3 लाख 36 हजार रुपए बताई गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया है।.पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को किया है गिरफ्तार।पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक सफेद रंग के कैरी बैग में रखी प्रतिबंधित प्रॉक्सीको-स्पास टैबलेट को दादर स्थित ईंट भट्ठे के पास नवयुवकों को बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस…

Read More

कार्यक्रम की शुरूआत में राष्ट्रीय ध्वज और CISF ध्वज का ध्वजारोहण कियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के NTPC तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में केंद्रिया औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को तैनात किया गया है। इसके लिए तैनाती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई।.जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और CISF ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान CISF कर्मियों द्वारा आकर्षक मॉक ड्रिल प्रस्तुत की गई।समारोह के दौरान बताया गया कि तलईपल्ली परियोजना की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा 256 जवानों की तैनाती स्वीकृत की गई है।परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह…

Read More

लोकसभा के शून्यकाल में गुरुवार (11 दिसंबर) को छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में सरकार का ध्यान बढ़ते साइबर ठगी ट्रेंड ‘डिजिटल अरेस्ट’ की ओर खीचा।.सांसद अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों की पूरी जीवनभर की कमाई कुछ ही मिनटों में उड़ा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन लुटेरे अब पुलिस अफसर बनकर वीडियो कॉल करते हैं, वर्दी में दिखाई देते हैं और फर्जी कार्रवाई का भय दिखाकर पीड़ितों से पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं।सांसद अग्रवाल ने सदन में कहा कि डिजिटल अरेस्ट के…

Read More

दुर्ग में फ्लाई एश से भरे ट्रक पर चढ़ते समय एक ड्राइवर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है।.मृतक की पहचान धमधा के रहने वाले सुरेश कुमार (31) के रूप में हुई है। जो कि पेशे से ड्राइवर था। गुरुवार को वह गायत्री पैलेस के सामने गोयल इंफ्रा कंपनी के गेट के पास खड़े फ्लाई एश से भरे ट्रक पर चढ़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा।…

Read More

गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर) पर रेलवे स्टेशन परिसर में पंथी गीतों के प्रसारण की मांग को लेकर युवा सतनामी समाज, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि गुरुवार को रायपुर डीआरएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन पर पंथी गीत चलाने की अ.‘गुरु पर्व की शुरुआत, 18 दिसंबर को संदेश देशभर में जाए’प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में लिखा कि बाबा गुरु घासीदास जी का मानव–मानव एक समान का संदेश छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान है। 1 दिसंबर से प्रदेश में गुरु पर्व की पारंपरिक शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख जगहों पर पंथी गीतों…

Read More