Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A deadly attack on a youth due to a Panchayat election rivalry | पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला: महासमुंद में घर में घुसे दर्जनभर हमलावरों ने चाकू-रॉड से पीटा, गंभीर हालत में रेफर – Mahasamund News
Breaking News

A deadly attack on a youth due to a Panchayat election rivalry | पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला: महासमुंद में घर में घुसे दर्जनभर हमलावरों ने चाकू-रॉड से पीटा, गंभीर हालत में रेफर – Mahasamund News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8b1102f6 7db3 4273 856a 27b9d15e84e1 1765455815558
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


महासमुंद जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। ग्राम पंचायत जलगढ़ में बीती रात 12-14 लोगों ने घर में घुसकर युवक को चाकू, रॉड और डंडों से पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

घायल युवक को सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक का इलाज जारी है।

जलगढ़ निवासी भानुप्रताप महापात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे उनके बड़े भाई भागीरथी महापात्र (26) और मां घर पर सो रहे थे। भानुप्रताप खुद घर से लगी किराना दुकान में सो रहे थे। भाई की चीखने की आवाज सुनकर वह घर पहुंचे।

image 2025 12 11t181123439 1765456801

दरवाजा खटखटा कर अंदर घुसे हमलावरों ने किया हमला

भानुप्रताप के अनुसार, नानकपाली निवासी लिंगराज भोई, भोजराज भोई और झिलमिला टावरपारा के आयुष भोई, तेज भोई, रिंकू भोई, प्रकाश भोई सहित 6-8 अन्य युवक घर का दरवाजा खटखटा रहे थे। मां ने दरवाजा खोला तो युवकों ने उन्हें पकड़कर मुंह दबा दिया। इसके बाद उन्होंने भागीरथी को चाकू, रॉड और डंडों से बुरी तरह पीटा।

पिटाई का वीडियो बनाया और धमकी भी दी

हमलावरों ने घर में रखे टीवी और अलमारी में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि “जो भी दीपक भोई से पंगा लेगा, उसका यही हश्र होगा।” हमलावर अलमारी में रखे 18 हजार रुपये नकद और भागीरथी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

image 2025 12 11t181233822 1765456873

पंचायत चुनाव की रंजिश से किया हमला

भानुप्रताप ने तुरंत सरपंच प्रतिनिधि लिंगराज साहू को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भागीरथी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जलगढ़ के सरपंच पति लिंगराज साहू और पीड़ित के भाई भानुप्रताप महापात्र ने बताया कि यह हमला पंचायत चुनाव की रंजिश का नतीजा है। दीपक भोई के पिता पंच चुनाव हार गए थे, जिसके बाद से दीपक भोई ने दुश्मनी पाल रखी थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075320
Views Today : 79
Views Last 7 days : 2265
Views Last 30 days : 9924
Total views : 104346
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.