![]()
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक में मनबासा हाईस्कूल की 11 छात्राएं अचानक बीमार हो गईं। पांच छात्राएं बेहोश हो गईं और छह छात्राओं ने बेचैनी की शिकायत की और रोने लगीं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से पांच छात्राओं को वाड्रफनगर स
.
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले में हाई स्कूल मनबसा में अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन सुबह 10.30 बजे से 1.45 बजे तक किया गया था। अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कुछ छात्राओं ने बेचैनी लगने की शिकायत की और पांच छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें देखकर 6 अन्य छात्राओं ने बेचैनी की शिकायत की और रोने लगीं एवं लेट गईं। छात्राओं के अचानक बेहोश हो जाने की जानकारी मिलने पर हडकंप मच गया।
हॉस्पिटल से स्टाफ पहुंचा स्कूल, पांच एडमिट घटना की सूचना मिलने पर वाड्रफनगर BEO श्याम किशोर जायसवाल ने इसकी सूचना वाड्रफनगर BMO डा. हेमंत दीक्षित को दी। हॉस्पिटल स्टाफ को तत्काल स्कूल भेजा गया। सभी छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अन्य 6 छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
हॉस्पिटल में एडमिट की गई छात्राओं ने बताया कि उन्हें अचानक चक्कर आया और वे गिरने लगीं तो जमीन पर लेट गई थीं। हॉस्पिटल में इलाज के बाद अब उन्हें अच्छा लग रहा है।
छात्राओं की स्थिति सामान्य-BMO वहां से पांच छात्राओं को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। बीएमओ डा. हेमंत दीक्षित ने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य हो रही है। सभी छात्राओं में खून की कमी पाई गई है और वे कमजोर हैं। संभवतः इसी कारण उन्हें चक्कर आया था। फिलहाल छात्राओं को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। सामान्य होने पर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
<
