कार्यक्रम की शुरूआत में राष्ट्रीय ध्वज और CISF ध्वज का ध्वजारोहण किया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के NTPC तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में केंद्रिया औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को तैनात किया गया है। इसके लिए तैनाती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई।
.
जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और CISF ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान CISF कर्मियों द्वारा आकर्षक मॉक ड्रिल प्रस्तुत की गई।
समारोह के दौरान बताया गया कि तलईपल्ली परियोजना की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा 256 जवानों की तैनाती स्वीकृत की गई है।
परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह ने इसे परियोजना की प्रगति में मील का पत्थर बताया। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निलिमा रानी सिंह महानिरीक्षक CISF मध्य सेक्टर रही।
इसके अलावा परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह, उप महानिरीक्षक CISF दया शंकर, उप महानिरीक्षक CISF मध्यखंड पियाली शर्मा के साथ ही CISF व NTPC तलईपल्ली के अधिकारी मौजूद थे। वहीं अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

परियोजना प्रमुख द्वारा मुख्य अतिथि महानिरिक्षक को मॉडल चाबी सौंपकर तलईपल्ली खदान में सुरक्षा के लिए प्रतिकात्मक उद्घाटन किया गया
अनाधिकृत प्रवेश पर रहेगी नजर कार्यक्रम में बताया कि CISF की तैनात होने से कोल माइनिंग परियोजना में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत प्रवेश पर उनकी नजर रहेगी। CISF के प्रशिक्षित, अनुशासित जवान परियोजना क्षेत्र की चौबीसों घंटे निगरानी करेंगे।
जिससे बाहरी हस्तक्षेप, अवैध गतिविधियों और अनियंत्रित आवागमन पर पूरी तरह रोक लगेगी। उनकी उपस्थिति से खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
<
