दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने 840 नग प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद दवाइयों की कीमत 3 लाख 36 हजार रुपए बताई गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया है।
.

पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को किया है गिरफ्तार।
पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक सफेद रंग के कैरी बैग में रखी प्रतिबंधित प्रॉक्सीको-स्पास टैबलेट को दादर स्थित ईंट भट्ठे के पास नवयुवकों को बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तस्दीक कर मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कमल किशोर उर्फ भीम (19) और चंद्रकांत साहू उर्फ पटवारी (20) को गिरफ्तार किया। दोनों ही चरोदा के रहने वाले हैं।

प्रतिबंधित दवाईयों के साथ पहले दो आरोपी हुए थे गिरफ्तार।
दोनों की निशानदेही पर चार साथी पकड़ाए दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 840 पीस प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और 3 मोबाइल फोन जब्त किए। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अवैध कारोबार से जुड़े अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए। इसके आधार पर पुलिस ने नितेश दास (25), मनीष राज (27), पारस साहू (24), निवासी रामनगर शीतला पारा, रायपुर और अब्दुल तसलीम (26) निवासी चरोदा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
सभी दवाओं की खरीदी-बिक्री में शामिल पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी नशीली प्रतिबंधित दवाइयों की खरीद-बिक्री में शामिल थे और अवैध तरीके से धन कमाने के लिए युवाओं के बीच इसकी सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 22 (C), 27 (A), 8 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
<
