Author: admin

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले का खैरी गांव, जो कभी अवैध कच्ची शराब के गढ़ के रूप में जाना जाता था, अब यहां के ग्रामीण पूर्ण शराबबंदी चाहते है। ग्रामीणों ने प्रशासन के सहयोग से गांव में पूर्ण शराबबंदी अभियान चलाया है। पिछले 5 दिन से यहां शराब बेचने पर.दावा किया जाता है कि इस गांव में पिछले दल साल में 60 से ज्यादा युवाओं की मौत शराब सेवन से हुई थी। दशकों से खैरी गांव की 90 प्रतिशत आबादी का मुख्य व्यवसाय अवैध कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री था।इस अवैध कारोबार के कारण गांव में ऐसा माहौल था कि…

Read More

मुंगेली पुलिस ने नेवासपुर गांव में हुए हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जमीन विवाद के चलते हुई थी, जिसमें 70 वर्षीय जनक सोनकर की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।.पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे प्रफुल सोनकर (21) को गेदलाल सोनकर ने कॉल कर सूचना दी कि नेवासपुर स्थित उनके खेत में झम्मन सप्रे और उसके परिवार के लोग धान काट रहे हैं। सूचना मिलने पर प्रफुल्ल अपने भाई अजीत सोनकर, निखिल सोनकर, मां पूर्णिमा सोनकर और दादा जनक सोनकर के…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगभग 50 सदस्यीय जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। यह जत्था दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ विशाल रैली में शामिल होगा। इस जत्थे का नेतृत्व जिला कांग्र.जिलाध्यक्ष गजमती भानु ने बताया कि यह रैली लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे।आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते ने जानकारी दी कि इस रैली के माध्यम से आदिवासी…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी में टैक्सी और ऑटो चालक ई-चालान से परेशान हैं। उन्होंने ऑटोमेटिक कैमरों से काटे जा रहे चालानों का विरोध किया है। चालकों ने आरटीओ विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इंश्योरेंस और फिटनेस बनवाने के बावजूद परमिट न होने के कार.टैक्सी और ऑटो संघ के चालकों को शहर के चौराहों पर लगे ऑटोमेटिक कैमरों से लगातार ऑनलाइन चालान मिल रहे हैं। ये चालान मुख्य रूप से फिटनेस और इंश्योरेंस से संबंधित हैं। चालकों का आरोप है कि वे आरटीओ कार्यालय में इंश्योरेंस और फिटनेस तो बनवा लेते हैं, लेकिन परमिट न होने के…

Read More

कोंडागांव में 13 दिसंबर आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 11,346 मामलों का निपटारा किया गया और 1.11 करोड़ रुपए से अधिक का अवॉर्ड पारित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशों पर इस लोक अदा.लोक अदालत के दौरान लंबित और राजीनामा योग्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। इसके लिए जिला न्यायालय कोन्डागांव में तीन, तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल में एक, तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर में दो तथा राजस्व न्यायालयों में अलग-अलग खंडपीठ गठित की गईं।आपसी सहमति से मामलों का निपटाराइन खंडपीठों के माध्यम से मामलों…

Read More

जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास बलौदा क्षेत्र के जर्वे फायरिंग रेंज में शुरू हो गया है। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।.इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस जवानों की निशानेबाजी क्षमता, आत्मविश्वास, कार्यकुशलता और हथियार संचालन कौशल को मजबूत करना है। इसका लक्ष्य उन्हें किसी भी आपातकालीन या चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम बनाना है।प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को कई आधुनिक हथियारों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया जा रहा है। फायरिंग अभ्यास में सभी सुरक्षा मानकों का…

Read More

जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह हादसा बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करनौद में हुआ। घायलों का बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।.जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे एक ई-रिक्शा चालक चांपा रेलवे स्टेशन से छह सवारियों को लेकर निकला था। ग्राम करनौद के पास तेज रफ्तार और सड़क पर धुंध के कारण चालक को रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप ई-रिक्शा सड़क किनारे जाकर पलट गया।अन्य घायलों का इलाज…

Read More

धान के वजन, बारदाना में अंतर पाया गया, जिसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें शासन द्वारा निर्धारित मानक वजन से अधिक धान खरीदे जाने व बारदाना स्टाॅक में अंतर पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अलावा मोटा किस्म धान की खरीदी बताकर सरना धान खरीदा.कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने पुसौर ब्लाॅक के बुनगा उपार्जन केन्द्र में मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान धान खरीदी नीति 2025-26 का उल्लंघन पाया गया।जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने…

Read More

गेवरा-दीपका8 घंटे पहलेकॉपी लिंकगेवरा-दीपका| श्रमवीर स्टेडियम प्रगति नगर में जय श्री राम के जय घोष के साथ शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। यह शोभायात्रा श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पहले दिन निकाली गई। कथा व्यास अंतर्राष्ट्रीय कथा वा

Read More

विकास मेटालिक प्लांट में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।रायपुर से लगे खरोरा के समीप ग्राम बरतोरी स्थित विकास मेटालिक प्लांट में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम किरना निवासी गुलाब राम वर्मा (25 साल) के रूप में हुई है, जो प्लांट की लैब में कार्यरत था।.जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को लैब में काम करते समय गुलाब राम को अचानक उल्टी होने लगी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन पप्पू वर्मा ने आरोप लगाया है कि लैब में रासायनिक प्रभाव के…

Read More