प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ने सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भाठनपाली-बिंजकोट में सड़क का निर्माण होगा। 13 दिसंबर को इसका भूमिपूजन वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने किया।.यहां 6 करोड़ 26 लाख से अधिक की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं करने की बात भी कही है।कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं करने की बात…
Author: admin
दुर्ग जिले में कक्षा दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृत छात्रा की पहचान दिशा माथनकर (15) के रूप में हुई है। वह दुर्ग पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। घटना शनिवार (13 दिसंबर) दोपहर की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।.दिशा अपने परिवार के साथ सिकोला बस्ती के आगे जयंती नगर स्थित घर में रहती थी। जहां उसने सुसाइड किया। घटना के बाद परिजन डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।परिवार में 4 सदस्य, दिशा बड़ी…
भिलाई5 घंटे पहलेकॉपी लिंकभिलाई|साहित्य अकादमी और दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग जिले की साहित्यिक यात्रा पर परिचर्चा का आयोजन 14 दिसंबर को आशीर्वाद भवन, पद्मनाभपुर, दुर्ग में किया जा रहा है। इस अवसर पर साहित्य अकादमी छग के अध्यक्ष शशांक शर्मा म
अज्ञात महिला के शव की पहचान में जुटी पुलिस।दुर्ग जिले के भिलाई में चंद्रा-मोर्या अंडर ब्रिज के पास शनिवार (13 दिसंबर) की सुबह बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।.मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पहचान के लिए पुलिस ने मृतका के शरीर पर मौजूद विशेष चिन्हों का विवरण जारी किया है। मृतका के बाएं हाथ पर ‘महादेव’ और ‘त्रिशूल’ लिखा हुआ गोदना है, जिसके साथ 7 नग स्टार बने हुए हैं।इसी बाएं हाथ पर महादेव…
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।रायपुर के सिलतरा में एक मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात हुई है। चोर दीवार में छेदकर अंदर घुसे थे। उन्होंने दुकान में रखें 57 मोबाइल फोन पार कर दिया। इसका CCTV भी सामने आया है। जिसमें चोर चोरी करते नजर आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ.चोरों ने यह वारदात उस वक्त की जब दुकान मालिक शॉप में ताला लगाकर रिश्तेदार की शादी में गया था। मामले में धरसींवा पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली है।सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश…
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। संघ ने 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान इंद्रावती भवन सहित राज्य के सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभा.हड़ताल की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ की तरफ से इंद्रावती भवन में 13 दिसंबर को एक अहम बैठक की गई। आंदोलन के लिए पदाधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो कर्मचारियों को आंदोलन के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगी।कर्मचारी संघ का कहना है कि वर्तमान सरकार को बने…
दुर्ग-भिलाई7 मिनट पहलेकॉपी लिंकदुर्ग जिले में अब ठंड का असर साफ महसूस होने लगा है। रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तड़के ही ठिठुरन का अनुभव हुआ। मौसम साफ रहने और धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का प्रभाव बना रहा। सु
छत्तीसगढ़ के विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है। नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन में आज पहला सत्र होगा, जो 17 दिसंबर तक चार दिन चलेगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन पर चर्चा की जाएगी।.इस चर्चा में केवल बीजेपी विधायक शामिल होंगे, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष के निर्देश पर कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन सत्र का बहिष्कार किया है। दूसरे दिन यानि 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक सदन में लॉ एंड ऑर्डर, धान, बिजली, जमीन दर जैसे मामलों में विवाद होगा।इस मामले में कांग्रेस विधायकों के साथ बीजेपी विधायक भी मंत्रियों से…
छत्तीसगढ़ के उत्तर-मध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पर रही है। अगले 3 दिनों में कुछ राहत मिलने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं प्रदेश में शीत लहर की स्थिति कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि, प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी है।.इसके अलावा मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। दिसंबर में ठंड बढ़ने से स्किन से संबंधित समस्या बढ़ी हैं। इसी बीच ठंड के कारण दुर्ग जिले में स्कूल के टाइम में बदलाव…
पाटन3 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाटन | मुस्लिम एकता मंच पाटन और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम हमसफर रिश्ता कॉन्फ्रेंस (परिचय सम्मेलन) का आयोजन 14 दिसंबर को कुर्मी भवन, पाटन में किया जाएगा। मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले होंगे। अध्यक्षता शहर सीरत