Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » E-challans in Dhamtari have troubled taxi and auto drivers. | धमतरी में ई-चालान से टैक्सी-ऑटो चालक परेशान: RTO पर आरोप- परमिट न होने से इंश्योरेंस-फिटनेस के बावजूद कट रहे चालान – Dhamtari News
Breaking News

E-challans in Dhamtari have troubled taxi and auto drivers. | धमतरी में ई-चालान से टैक्सी-ऑटो चालक परेशान: RTO पर आरोप- परमिट न होने से इंश्योरेंस-फिटनेस के बावजूद कट रहे चालान – Dhamtari News

By adminDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
172a7eea 2fd6 4986 a969 bc3bb5579b67 1765691522302
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी में टैक्सी और ऑटो चालक ई-चालान से परेशान हैं। उन्होंने ऑटोमेटिक कैमरों से काटे जा रहे चालानों का विरोध किया है। चालकों ने आरटीओ विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इंश्योरेंस और फिटनेस बनवाने के बावजूद परमिट न होने के कार

.

टैक्सी और ऑटो संघ के चालकों को शहर के चौराहों पर लगे ऑटोमेटिक कैमरों से लगातार ऑनलाइन चालान मिल रहे हैं। ये चालान मुख्य रूप से फिटनेस और इंश्योरेंस से संबंधित हैं। चालकों का आरोप है कि वे आरटीओ कार्यालय में इंश्योरेंस और फिटनेस तो बनवा लेते हैं, लेकिन परमिट न होने के कारण उनकी समस्या का समाधान नहीं होता।

चालकों का कहना है कि जब विभाग परमिट जारी नहीं कर रहा है, तो इंश्योरेंस और फिटनेस के नाम पर शुल्क लेकर उन्हें दोहरी परेशानी में डाला जा रहा है। कई चालकों के एक ही दिन में 8 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक के चालान काटे जा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उन्हें राजधानी रायपुर जाकर जानकारी लेने को कहा जा रहा है, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

7217d1be 5b56 4f83 9fe1 e8b2d3cba2af 1765691522297

2023 से अब तक के चालान भेजे जा रहे- टैक्सी व्यवसायी

टैक्सी व्यवसायी सैयद आसिफ अली ने बताया कि ऑटोमेटिक कैमरे लगे हुए मुश्किल से 15 दिन ही हुए हैं, लेकिन उन्हें वर्ष 2023 से अब तक के चालान भेजे जा रहे हैं। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताया। आसिफ अली के अनुसार, 15 दिन के चालान समझ में आते हैं, लेकिन एक-एक दिन के लिए 8 हजार से 30 हजार रुपए तक के चालान भेजे जा रहे हैं, जो एक तरह की ‘लूट’ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने और सही कागजात उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कागजात बनवाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। सरकार फिटनेस बनवाने की बात करती है और आरटीओ विभाग फिटनेस व बीमा कराने को कहता है, लेकिन परमिट जारी नहीं किया जा रहा है। जबकि परमिट की फीस केवल 500 रुपये है और फिटनेस पर लगभग 40 हजार रुपये खर्च होते हैं। आरोप है कि राजस्व के लिए फिटनेस बनवाने पर जोर दिया जा रहा है। परमिट नहीं होने के कारण वे बिना पूरे कागजात के माने जा रहे हैं और ऑटोमेटिक कैमरे लगातार चालान काट रहे हैं। अब तक 70 से 80 लोगों के चालान कट चुके हैं।

4ae3aee4 ecaa 4a9e a38f 0938d2785e08 1765691522300

सरकार पूरा पेपर बनाकर नहीं दे रही

पन्नालाल देवांगन ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से टैक्सी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और इसी टैक्सी के माध्यम से उनका परिवार चलता है। उन्होंने बताया कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार पूरा पेपर बनाकर नहीं दे रही है। ऐसे में वे किस आधार पर कागजात बनवाएं।

उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस पर ही 20 से 25 हजार रुपये खर्च होते हैं। इस तरह सालाना करीब 40 हजार रुपये का खर्च आ जाता है। अधूरे कागजात होने पर भी ई-चालान कट ही जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ई-चालान भरने के लिए उन्हें रायपुर जाना पड़ता है, तो फिर जिले में आरटीओ कार्यालय होने का क्या मतलब है।

उन्होंने आरोप लगाया कि रोज ई-चालान कट रहे हैं और इसके बावजूद सड़क किनारे चार अधिकारी बैठे रहते हैं, जो फिर से चालान काटते हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि टैक्सी चालकों को बताएं कि वे अपना घर बेचें या क्या बेचें, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.