बलरामपुर जिला चिकित्सालय में पहली बार लेप्रोस्कोपिक विधि से महिला नसबंदी (एलटीटी) का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि दर्ज की गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।.इस कार्यक्रम के तहत, कलेक्टर के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कुल 6 महिला हितग्राहियों का लेप्रोस्कोपिक नसबंदी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।जिले में स्थायी परिवार नियोजन सेवा का लंबे अंतराल के बाद पुनः शुभारंभ हुआ है। प्रशासन ने यह भी निर्णय…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण बस्तर स्थित घोर नक्सल प्रभावित कमलापुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक नया ऑपरेशनल बेस कैंप स्थापित किया है। 13 दिसंबर को सीआरपीएफ की 229 बटालियन ने यह कैंप छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी.कमलापुर, मरुडबाका, तुमरेल, पावरगुड़ा और रेखापल्ली जैसे इलाके दशकों से नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे हैं। इस संवेदनशील क्षेत्र में कैंप की स्थापना नक्सल उन्मूलन और शांति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।ग्रामीणों को कैंप के लाभों की दी जानकारीइस कैंप का उद्घाटन सीआरपीएफ आईजी रेंज बीजापुर ने किया। उन्होंने कहा कि इस…
कोरबा के दीपका स्थित प्रगति नगर के श्रमवीर स्टेडियम में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सुबह 11 बजे स्टेडियम से एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।.शोभायात्रा में कर्मा नाचा नृत्य दल और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी। श्रीधाम वृंदावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास डॉ. श्यामसुंदर पाराशर जी महाराज भी इसमें उपस्थित रहे। महिलाएं, युवतियां और अन्य भक्त बड़ी संख्या में शोभायात्रा का हिस्सा बने।शोभायात्रा के बाद श्रमवीर स्टेडियम में पहले दिन की श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कथा व्यास डॉ. श्यामसुंदर पाराशर महाराज ने भागवत महात्म्य और…
बलरामपुर-रामानुजगंज में सरकारी और निजी जमीन के राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर धान बिक्री के मामले में पटवारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिन से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पस्ता थाना क्षेत्र का है।.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कुल 29.008 हेक्टेयर शासकीय और निजी भूमि के रिकॉर्ड में धोखाधड़ी की। उन्होंने षड्यंत्र रचकर भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि हल्का पटवारी अजेंद्र टोप्पो और वीरेंद्र गुप्ता ने अपनी पटवारी आईडी का दुरुपयोग किया।फर्जी तरीके से भूमि रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का…
कोरबा जिले से सटे मोरगा-सरगुजा सीमा पर पतुरियादांड जंगल में अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है। शनिवार रात कोयला खुदाई कर कोयला लोड कर ले जाने की कोशिश की।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह प्रयास विफल कर दिया गया। इ.जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कुछ कोयला तस्कर पतुरियादांड जंगल में पहुंचे और अवैध रूप से कोयले की खुदाई करने लगे। उन्होंने खुदाई किए गए कोयले को एक ट्रक में लोड कर लिया और भागने की कोशिश की। ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को…
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में चोरी और चोरी के प्रयासों की बढ़ती घटनाओं ने नागरिकों में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। 13 दिसंबर की रात मां महामाया मंदिर के समीप स्थित रानी सती मंदिर परिसर में रहने वाले धीरज मिश्रा के घर में चोरी का प्रया.जानकारी के अनुसार, चोरों ने धीरज मिश्रा के घर में लगभग 2 बजे घुसने का प्रयास किया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई, जिसमें उनकी हरकतें स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं।नगर में लगातार हो रही इन वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर…
डीजल चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी फूटेज में नजर आयाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के एक क्रेशर उद्योग में चोरी का मामला सामने आया है। जहां खड़ी दो ट्रैक्टर से अज्ञात चोर ने 50-60 लीटर डीजल की चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। वहीं मामले की लिखित शिकायत थाना में की गई है। मामला लैलूंगा थ.मिली जानकारी के मुताबिक कोतबा रोड मांझीआमा में संचालित मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर में मुंशी के पद पर कार्यरत पूनम पैंकरा ने थाना में लिखित शिकायत की है।जिसमें उसने बताया कि शनिवार को जब वह क्रेशर उद्योग में पहुंचा,…
मनेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली अदिति अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्हें रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा 5,000 रुपए का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया थ.यह कार्यक्रम जनवरी 2023 में आयोजित हुआ था। हालांकि, एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अदिति को यह पुरस्कार राशि आज तक नहीं मिली है। परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी राशि जल्द से जल्द जारी की जाए।जनवरी 2023 में मिला था चेक। आज तक राशि नहीं मिली।राशि जल्द से जल्द…
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई जा रही हीरक जयंती के अवसर पर भिलाई में रविवार को जंयती स्टेडियम, भिलाई में आयोजित बीएसएफ डायमंड जुबली रन-2025 का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सुरक्षा बलों के.भिलाई के जयंती स्टेडियम में हुआ आयोजन।बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग इस जन-दौड़ में भिलाई के साथ-साथ आसपास के जिलों से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने फिटनेस और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी,…
पेंड्रा में जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और अंतरराज्यीय परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत जिले भर में कुल 228 बोरी (लगभग 113 क्विंटल) धान जब्त किया गया है।.उड़नदस्ता दल पेंड्रा के प्रभारी तहसीलदार अविनाश कुजूर के नेतृत्व में एक टीम ने मध्य प्रदेश से आ रहे दो वाहनों से 96 बोरी धान जब्त किया। जब्त किए गए धान की अनुमानित कीमत 1 लाख 86 हजार रुपए बताई जा रही है।दोनों वाहनों को अमरपुर रक्षित केंद्र में रखा गया है। इसके अलावा तहसीलदार पेंड्रारोड शेषनारायण जायसवाल की टीम ने धोबहर स्थित अवधराम पाण्डेय के निवास…