Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Nevaspur murder case… 3 accused arrested, 1 absconding | नेवासपुर हत्याकांड… 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या की, सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Mungeli News
Breaking News

Nevaspur murder case… 3 accused arrested, 1 absconding | नेवासपुर हत्याकांड… 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या की, सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Mungeli News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
837ff070 9ac1 4dd6 a511 98109c8d2878 1765693809424
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



837ff070 9ac1 4dd6 a511 98109c8d2878 1765693809424

मुंगेली पुलिस ने नेवासपुर गांव में हुए हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जमीन विवाद के चलते हुई थी, जिसमें 70 वर्षीय जनक सोनकर की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

.

पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे प्रफुल सोनकर (21) को गेदलाल सोनकर ने कॉल कर सूचना दी कि नेवासपुर स्थित उनके खेत में झम्मन सप्रे और उसके परिवार के लोग धान काट रहे हैं। सूचना मिलने पर प्रफुल्ल अपने भाई अजीत सोनकर, निखिल सोनकर, मां पूर्णिमा सोनकर और दादा जनक सोनकर के साथ खेत पहुंचे।

खेत में मारपीट और जानलेवा हमला

खेत में धान काटने से मना करने पर झम्मन सप्रे, विमल सप्रे, दूजराम सप्रे और द्वारिका सप्रे ने मिलकर प्रफुल्ल के परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। इस हमले में जनक सोनकर को सीने, पेट और सिर में गंभीर चोटें आईं।

इलाज के दौरान मौत

घायल जनक सोनकर को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया। रात 11 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। प्रफ़ुल्ल सोनकर की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली मुंगेली थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घायलों का तत्काल डॉक्टरी परीक्षण कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

आरोपियों की गिरफ्तारी और कबूलनामा

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी झम्मन लाल सप्रे (54), दूजराम सप्रे (55) और द्वारिका सप्रे (18) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते जनक सोनकर की हत्या करने और प्रफ़ुल्ल सोनकर, निखिल सोनकर और पूर्णिमा सोनकर के साथ मारपीट करना स्वीकार किया।

हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया, लाठी और लोहे की रॉड जब्त की गई। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 13 दिसंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी विमल सप्रे की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.