Author: admin

रायगढ़ | रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली में विभिन्न राज्यों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। रैली में उत्साह.शाखा यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार के प्रयासों के बावजूद दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ऐतिहासिक रही। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।

Read More

.ग्राम पंचायत उपरवाह में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ग्राम पंचायत उपरवाह सहित आसपास के किसान उपस्थित थे। कृषक प्रशिक्षण केंद्र रुआबांधा (दुर्ग) ने कृषि संबंधी जानकारी दी। कृषि सहायक संचालक प्रमोद गढ़ेवाल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पल्लवी जोशी ने धान की फसल में लगने वाले बीमारियों के कारण बताया गया। जानकारी दी गई कि बीमारियां फैलने का मुख्य कारण जिसमें वैज्ञानिक करण के तहत बीज उपचारित नहीं होना, बीज से, मिट्टी से व हवा से फैलता है। बीजोपचार अनिवार्य रूप से करना चाहिए।धान बुआई से 30 दिन पूर्व प्रति 100 किलो में 300 ग्राम कारबेंडाजीम ता बावेस्टिन…

Read More

.महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाड़ाडीह में बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण साहू, प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव, सदस्य सालिक यादव, राज कुमार साहू, ढालेश्वरी साहू, सुनीता साहू समेत समस्त शाला स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अरुण साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरस्वती साइकिल योजना, जिसे मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना भी कहा जाता है, का उद्देश्य 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान करना है।यह पहल विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए फायदेमंद है जो दूरदराज…

Read More

.जिला न्यायालय परिसर शनिवार को कुछ अलग ही रंग में नजर आया। यहां टूटे रिश्ते जुड़े, वर्षों पुरानी दुश्मनी खत्म हुईं और बिखरे परिवार फिर एक हुए। मौका था नेशनल लोक अदालत का, जहां एक ही दिन में 31877 मामलों का समाधान हुआ और 39 करोड़ से अधिक रुपए के विवाद निपटाए गए।सबसे चौंकाने वाला मामला 60-65 वर्षीय वृद्ध दंपती का रहा, जिनका भरण-पोषण विवाद पिछले 25 वर्षों से अदालत में लंबित था। उम्र, सामाजिक स्थिति और हालात को देखते हुए परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी की समझाइश के बाद दोनों ने एकमुश्त समाधान स्वीकार किया। अदालत कक्ष से निकलते…

Read More

.ग्राम गुंजेरा में 4 दिसंबर को धान का टोकन कटा के वापस अपने घर आ रहे किसान परगनिहा भारती (70) को एक मैजिक वाहन ने रिवर्स करते समय अपनी चपेट में ले लिया। इससे परगनिहा को गंभीर चोट लगी थी, जिसे इलाज के लिए परिजनों ने बलौदाबाजार के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए बलौदाबाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 9 दिसंबर की शाम को परगनिहा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसी रात मारो चौकी में मर्ग अपराध पंजीबद्ध किया है।मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 10 एटी 2391…

Read More

पेंड्रा में सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रही, इस बीच आना-जाने करते रहे लोग।छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश में शीतलहर की स्थिति कमजोर पड़ने के आसार हैं। हालांकि, उत्तर और मध्य क्.इसके अलावा मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। दिसंबर में ठंड बढ़ने से स्किन से संबंधित समस्या बढ़ी हैं। मेकाहारा में हर दिन औसतन 300-350 मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर को ड्राई स्किन, एक्जिमा और सोरायसिस…

Read More

दुर्ग की पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने गांजा बेचने और सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो कि रायपुर के कबीरनगर का रहने वाला है। आरोपी के पास से 2 किलो गांजा और 55 हजार रुपए कैश बरामद किया गया है।.दरअसल, पुलिस ने 10 दिसंबर को सूचना के आधार पर रायपुर नाका दुर्ग ओवरब्रिज के पास रेड कार्रवाई की थी। इस दौरान तितुरडीह के रहने वाले सुमन पांडेय और मुकेश मिश्रा गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 2.362 ग्राम माल भी बरामद किया गया था।जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 18 हजार रुपए आंकी…

Read More

.स्थानीय विधायक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कांग्रेस के पांच वर्षों और भाजपा के दो वर्षों के कार्यों की तुलना की। उन्होंने कहा कि कवर्धा विस ने पिछले दो वर्षों में जितना विकास देखा है, उतना कांग्रेस अपने पूरे पांच साल में नहीं कर पाई।उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के दो वर्षों के कार्यकाल को निर्णय और नतीजों का उदाहरण दिया। कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरे पांच साल तक रोके रखा। कांग्रेस शासन के 5 वर्ष में सिर्फ 13,268 गरीबों को पक्का मकान मिला। जबकि भाजपा सरकार के…

Read More

मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई।.बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी ERO और AERO को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना पत्रकों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें अनिवार्य रूप से BLO ऐप के माध्यम से अपलोड कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता का नाम सूची से हटाया जा रहा है, तो उससे जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।यशवंत कुमार ने कहा,…

Read More

शीत लहर के कारण ठंड का अहसास हो रहा है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन शीतलहर के चलते ठंड का असर अब भी बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि शाम ढलते ही तेज ठंड का प्रभाव बढ़ जाता है।.शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ शीतलहर और शीत…

Read More