Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Health department issues cold wave alert in Raigarh | शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट: न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा, रायगढ़ में तेज ठंड का असर बरकरार – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Health department issues cold wave alert in Raigarh | शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट: न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा, रायगढ़ में तेज ठंड का असर बरकरार – Raigarh News

By adminDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
weather 14 dec1 1765724318
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शीत लहर के कारण ठंड का अहसास हो रहा है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन शीतलहर के चलते ठंड का असर अब भी बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि शाम ढलते ही तेज ठंड का प्रभाव बढ़ जाता है।

.

शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बनने की संभावना जताई है।

CMHO डॉ. अनिल जगत ने बताया कि शीतलहर का प्रभाव विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर अधिक पड़ता है। इसके अलावा हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, मधुमेह, अस्थमा और अन्य दीर्घकालिक रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

शीतलहर के दौरान शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है, जिससे हाइपोथर्मिया, हाथ-पैरों में सुन्नपन, श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि और हृदय रोगियों की समस्याएं बढ़ने की आशंका रहती है। बच्चों में सर्दी-जुकाम और निमोनिया का खतरा भी बढ़ जाता है।

डॉ. जगत ने लोगों को परतदार गर्म कपड़े पहनने, ऊनी टोपी, मफलर, दस्ताने और मोजे का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही सुबह और शाम के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, गर्म भोजन व पेय पदार्थों का सेवन करने, ठंड के मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूम्रपान से दूर रहने की अपील की है।

तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद भी शीतलहर की वजह से तेज ठंड का एहसास हो रहा।

तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद भी शीतलहर की वजह से तेज ठंड का एहसास हो रहा।

हीटर सावधानी पूर्वक उपयोग करने की सलाह

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घर के भीतर हीटर का उपयोग पूरी सावधानी के साथ किया जाए। बंद कमरों में अंगीठी या कोयला जलाने से परहेज करने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुटने का गंभीर खतरा रहता है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को अतिरिक्त गर्माहट देने की आवश्यकता बताई गई है।

सुबह और देर शाम यात्रा से बचने की बात कही

कोहरे की स्थिति को देखते हुए सुबह और देर शाम अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। आवश्यक होने पर यात्रा के दौरान वाहन धीमी गति से चलाने, हेडलाइट, फॉग लाइट का उपयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

इसके अलावा खेतों में कार्य करने वाले किसानों को गर्म कपड़े पहनने और समय-समय पर विश्राम करने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में अत्यधिक ठंड लगने, सांस लेने में कठिनाई या बेहोशी जैसी समस्या होने पर 108 एम्बुलेंस सेवा या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई है।

weather 14 dec 1765724265

मंगलवार से तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद मंगलवार से तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

जिससे न्यूनतम तापमान घटकर 11.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके बाद आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान लगातार 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074954
Views Today : 34
Views Last 7 days : 2680
Views Last 30 days : 9100
Total views : 103042
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.