Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chief Electoral Officer becomes strict in reviewing SIR | SIR समीक्षा बैठक…मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सख्त: बोले- छूटे हुए सभी मतदाताओं का दोबारा सत्यापन किया जाए, BLO ऐप से गणना पत्रक अपलोड करना अनिवार्य – Raipur News
Breaking News

Chief Electoral Officer becomes strict in reviewing SIR | SIR समीक्षा बैठक…मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सख्त: बोले- छूटे हुए सभी मतदाताओं का दोबारा सत्यापन किया जाए, BLO ऐप से गणना पत्रक अपलोड करना अनिवार्य – Raipur News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 14 at 92139 pm 1765732847
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई।

.

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी ERO और AERO को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना पत्रकों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें अनिवार्य रूप से BLO ऐप के माध्यम से अपलोड कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता का नाम सूची से हटाया जा रहा है, तो उससे जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।

यशवंत कुमार ने कहा, कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए छूटे हुए सभी योग्य मतदाताओं का दोबारा सत्यापन किया जाए। साथ ही ASD श्रेणी में शामिल अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं के मामलों में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सटीक जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया।

whatsapp image 2025 12 14 at 92140 pm 1 1765732813

बूथ लेवल एजेंटों के समन्वय कर सूची साझा करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अप्राप्त (Uncollected) गणना पत्रकों को लेकर भी निर्देश दिए कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ समन्वय कर सूची साझा की जाए और उनके हस्ताक्षर लिए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

SIR की समय-सीमा 7 दिन बढ़ी, संशोधित कार्यक्रम जारी

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार SIR प्रक्रिया को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब घर-घर मतदाता सत्यापन का कार्य 18 दिसंबर तक किया जाएगा।

मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) 23 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 तक तय की गई है। वहीं, सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक चलेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074954
Views Today : 34
Views Last 7 days : 2680
Views Last 30 days : 9100
Total views : 103042
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.