![]()
.
महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाड़ाडीह में बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण साहू, प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव, सदस्य सालिक यादव, राज कुमार साहू, ढालेश्वरी साहू, सुनीता साहू समेत समस्त शाला स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अरुण साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरस्वती साइकिल योजना, जिसे मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना भी कहा जाता है, का उद्देश्य 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान करना है।
यह पहल विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए फायदेमंद है जो दूरदराज से स्कूल आती हैं और जिन्हें बीच में पढ़ाई छोड़ने की समस्या हो सकती है। योजना का लाभ विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे की छात्राओं को मिलता है। प्राचार्य श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना से छात्राओं का समय बचता है और वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। साइकिल मिलने से उनकी स्कूल तक आने-जाने की सुविधा बढ़ती है और ड्रॉपआउट रेट में कमी आती है। इसके अलावा, यह छात्राओं को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने और शिक्षा में उनका उत्साह बढ़ाने में भी मदद करता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों ने इसे सराहा।
<
