पेंड्रा में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज कोहरे में कमी आने और आसमान साफ होने से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं, अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।.क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। सुबह और शाम के समय हाथ गलन जैसी बनी हुई है, जिससे यातायात और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।बारिश की कोई संभावना नहींमौसम विभाग के अनुसार, पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच…
Author: admin
मनेंद्रगढ़ | मनेंद्रगढ़ में 1970 में शुरू हुई सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान के 55 साल के इतिहास में पहली बार पूर्व छात्रों का सम्मेलन होने जा रहा है। यह आयोजन 21 दिसंबर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में होगा। कार्यक्रम के संबंध मे.सुबह 8 बजे से सम्मेलन शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा जिसमें पूर्व और वर्तमान में कार्यरत आचार्यों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा विद्यालय से शाम को घोष दल के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी जो भगत सिंह तिराहे से होकर जैन मंदिर, गुरुद्वारा, विवेकानंद चौक, राम मंदिर होते…
महासमुंद6 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहासमुंद| ग्राम पंचायत बेमचा स्थित मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए शौचालय बनाया गया है। लेकिन देखरेख के अभाव में शौचालय में पत्थर से पट गया है। इससे यह जाम होकर अनुपयोगी हो गया है। 1 साल बाद भी इसकी सफाई व मरम्मत तक नहीं कराई गई है। प्लास्टिक की प
.पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति, ज्ञान और संस्कारों के रंग में सराबोर दिखाई दिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय की पूर्व छात्रा और वर्तमान में पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में लेक्चरर अंकिता साहू रहीं। उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय ने उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों की वह नींव दी, जिसने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया। आज भी विद्यालय से जुड़ी यादें मार्गदर्शक की तरह साथ चलती हैं।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्रावणी सिंह के निर्देशन में स्वागत गीत से हुई।…
.7 दिसंबर को शाम लगभग 6:30 बजे वाय-शेप ब्रिज, दुर्ग के समीप आशिष कुमार, निवासी सुपेला, वाहन क्रमांक CG 07 CZ 4373 को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। जिससे व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर बेहोशी की अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। घटना के समय पीछे से आ रही नगर सैनिक महिला निष्ठा साहू द्वारा तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए मौके पर गिरी हुई सोने की अंगूठी को सुरक्षित रूप से उठाकर सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल यातायात पुलिस को िदया। ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्राप्त सोने की अंगूठी और दुर्घटना के…
भिलाई5 घंटे पहलेकॉपी लिंकभिलाई| बंगीय साहित्य संस्था के तत्वावधान में अड्डाबाज-106 का आयोजन भिलाई निवास में किया गया, जिसकी अध्यक्षता बानी चक्रवर्ती ने की। विशेष अतिथि रविंद्र संगीत गायिका ममता सरकार थीं। अनेक साहित्यिक आयोजन के साथ-साथ बंगीय साहित्य संस्था की ओर से प्रति सप
गांजा की तस्करी करते पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक शख्स चावल से भरी बोरी के बीच में गांजा भरकर तस्करी कर रहा था। वह शहर के बीच एक ठिकाने पर खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। तस्कर को करीब 1 किलो 564 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। म.जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक शख्स हाटकचोरा पुराना भट्टी के पीछे गली के पास चावल की बोरी के अंदर गांजा रख कर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार…
यह दूसरी बार है जब ईडी ने सौम्या को गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले मामले में ईडी (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के मुताबिक, पिछली सरकार के दौरान राज्य मे.ईडी ने पप्पू बंसल उर्फ लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, तांत्रिक केके श्रीवास्तव और कारोबारी अनवर ढेबर के होटल मैनेजर दीपेन चावड़ा के बयान के आधार पर सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया। ED को सौम्या, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर-चैतन्य बघेल के बीच हुई चैट्स में कई अहम…
.भिलाई-3 चरोदा नगर निगम के 40 वार्डों में लगे करीब 5 हजार अवैध नल कनेक्शन को काटा जाएगा। यदि नियमत: इसकी जांच कर नियमित किया जाता है तो फाइन और नई लाइन की राशि मिलकर निगम को प्रत्येक कनेक्शन से करीब 4700 रुपए राजस्व की प्राप्ति होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए महापौर परिषद की हुई बैठक में अवैध नल कनेक्शनों को काटने या फिर जुर्माना लगाकर नियमित करने का फैसला किया गया। साथ ही पाइप लाइन विभाग में आवश्यकतानुसार सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में निगम सचिव अश्विनी चंद्राकर ने एजेंडे की जानकारी दी। साथ ही…
.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का 58वां प्रदेश अधिवेशन 19, 20 व 21 दिसंबर को होगा। यह तीन दिवसीय अधिवेशन सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में होगा।इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक विद्यार्थी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें छात्रहित, शिक्षा व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण एवं संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया जाएगा। सोमवार को प्रदर्शनी स्थल, भोजन स्थल और ध्वज मंडल समेत अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया गया। अभाविप के प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अधिवेशन स्थल को एक व्यवस्थित नगर बनाकर उसका नाम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा नगर रखा…