पेंड्रा में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज कोहरे में कमी आने और आसमान साफ होने से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं, अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
.
क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। सुबह और शाम के समय हाथ गलन जैसी बनी हुई है, जिससे यातायात और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री जबकि अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही इलाके में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका है, जहां न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा।

<
