पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज किया है।राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD) बनकर एक व्यक्ति को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।.प्रार्थी चिंतामणी पंडा (40 वर्ष) निवासी शिवानंद नगर रायपुर है।उन्होंने पुलिस को बताया कि वे आंजनेय यूनिवर्सिटी नरदहा में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 15 दिसंबर की दोपहर करीब 3:20 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने स्वयं को मुख्यमंत्री के…
Author: admin
पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपियों को 31 मई 2025 को गिरफ्तार किया था।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बाइक चोरी के आरोपियों को 3-3 साल कारावास की सजा मिली है। इनमें दो मुख्य चोरों सूरज चौधरी और मोहम्मद राशिद उर्फ शाकिर को चार अलग-अलग मामलों में हर एक को 3-3 साल के सश्रम कारावास और चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपी सोनू याद.यह मामला साल 2025 अप्रैल महीने का है, जब गौरेला क्षेत्र से मात्र 10 दिनों के अंदर चार बाइक चोरी हो गई थीं। पहली घटना 14 अप्रैल को हुई, जिसमें गौरेला निवासी विद्या ताम्रकार की बाइक चुराई गई।इसके बाद 17…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। पंडरी इलाके में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हो चुके हैं। विधानसभा से कांग्रेस विधायकों के पहुंचते ही प्रदर्शन की शुरुआत होगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता नारेबाजी करत.हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे हैं। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम…
कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथी के हमले से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि पति ने खाट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना मंगलवार देर रात चैतमा वनपरिक्षेत्र के बेरिउमराव गांव के नीमपानी टोला की है।.मृतका की पहचान सुंदरी मझावार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुंदरी पति टिकेश राम मझावार के साथ मंगलवार रात घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान एक अकेला हाथी वहां आ पहुंचा और चिंघाड़ने लगा। आवाज सुनकर पति खाट के नीचे छिप गया।लेकिन सुंदरी हाथी को देखकर भागने लगीं। हाथी ने उसे दौड़ाकर मार डाला।…
राजनांदगांव जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। 16 दिसंबर को आबकारी विभाग ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 180 बल्क लीटर मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी व्हिस्की जब्त की। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।.जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 5.20 लाख रुपए है। यह कार्रवाई आबकारी जांच चौकी बोरतलाब में की गई। वहीं, एक दूसरी कार्रवाई में 4 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भी पकड़ाया है। दोनों मामलों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।1000 पाव गोवा व्हिस्की बरामदआबकारी उप निरीक्षक अनिल…
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बिजली बिल बकाया एक बड़ी समस्या बन गई है। यहां सरकारी विभागों पर 20 करोड़ रुपए से अधिक का बिजली बिल लंबित है, जबकि निजी उपभोक्ताओं पर भी 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बकाया है।.आम उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल भुगतान में देरी पर कनेक्शन काटने जैसी सख्त कार्रवाई होती है, लेकिन सरकारी दफ्तरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।खैरागढ़ संभाग के लगभग 50 शासकीय विभागों पर कुल 20 करोड़ रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। यह स्थिति कई सालों से बनी हुई है, लेकिन इन विभागों के न तो मीटर रुके…
खरसिया चौकी क्षेत्र से घटित हुई घटना, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में स्कूटी की डिक्की से 2 लाख रुपए को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। घटना तब घटित हुई जब एक महिला अपने बेटा के साथ पेंशन की राशि बैंक से निकालकर घर जा रहा थी और रास्ते में सामान लेने रूके थे। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है।.मिली जानकारी के मुताबिक अंजोरीपाली डभरा रोड में रहने वाली नोनीबाई दीवान 65 साल को उसके पति का पेंशन राशि मिलता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर उसे रकम को वह बैंक से निकालती…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार (14 दिसंबर) को अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में हुई, जहां कोटवार और गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद बढ़ गया था।.वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे बरसा रहे हैं। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर खींचते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह मारपीट करीब आधे घंटे तक चली।विवाद का कारण अज्ञातग्रामीणों के अनुसार, यह विवाद…
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। 16 दिसंबर की रात बंदारी के पास ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर की जान चली गई।.मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। मृतक राजू साहू (38 साल) मधुबनकला का रहने वाला था।सड़क हादसे में राजू साहू की मौत हो गई।हिरासत में ट्रक ड्राइवर, जांच जारीभटगांव थाना…
जशपुर जिले में आरोपी ने खुद को CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) का जवान बताकर महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी की है। आरोपी फर्जी वर्दी पहनकर और झूठी पहचान बताकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उसने 2 महिलाओं को झांसे में लिया।.मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुन्नी लाल अनंत (27 साल) पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था ताकि लोगों का भरोसा जीत सके।आरोपी ने महिला को मत्स्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। उससे 4 लाख की डिमांड की थी। 2 लाख कैश उसने ले लिया…