रायपुर के अमलेश्वर इलाके में सुबह तक घनी धुंध छाई रही। लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। रायपुर के अमलेश्वर इलाके में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और लोगों को वाहन लाइट जलाकर चलाने पड़े। इसी तरह रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में भी घना कोहरा देखने को.सरगुजा संभाग के कई इलाकों में धुंध के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 20 मीटर तक रह गई।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। अगले दो दिनों…
Author: admin
सगी बहन के घर में चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां सगे छोटे भाई ने अपनी शादीशुदा बहन के घर से लाखों रुपए जेवर और नगद पैसे चोरी कर लिए। मामला जामुल थाना का है। करीब ढाई लाख रुपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोप.पुलिस ने भाई उसके दोस्त और ज्वेलर्स संचालक को किया गिरफ्तार।बहन के खाली घर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सन्नी साहू ने 14 दिसंबर को थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।…
ग्राहकों ने जब जली रोटी को लेकर आपत्ति जताई तो विवाद शुरू हो गया।रायपुर के राजेन्द्र नगर थाना इलाके में एक ढाबे में जमकर मारपीट हुई है। कुछ दोस्त ढाबे में जन्मदिन में डिनर करने पहुंचे थे। तभी ये विवाद ढाबे में वेटर के साथ जली रोटी की बात को लेकर हुआ। इस दौरान दूसरे टेबल पर मौजूद लड़कों ने ग्राहक की पिटाई कर दी। मा.माना क्षेत्र के रहने वाले हरीश गुप्ता ने बताया कि वह अपने दोस्तों दिपेन्द्र गुप्ता, मोहम्मद रासीक, कौशिक तांडी, जी. रमेश और बिट्टू सेन्डे के साथ दोस्त के जन्मदिन पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी…
बाघ के शिकार को लेकर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर की सुनवाई।छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के शिकार की लगातार हो रही घटनाओं पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। सूरजपुर के घुई वन परिक्षेत्र में करंट लगाकर बाघ का शिकार करने के मामले में हाईकोर्ट ने PCCF से व्यक्तिगत शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है।.चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने ने पूछा है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के पास क्या इंतजाम है। बता दें कि 15 दिसंबर को करंट लगाकर बाघ के शिकार की घटना सामने आई थी।बाघ की मौत…
ग्राम नगपुरा में 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने जा रही शिव महापुराण कथा को लेकर दुर्ग पुलिस ने व्यापक और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रख्यात शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) की इस भव्य कथा में प्रतिदिन लाखों की संख्या.सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने अफसरों को दिया निर्देश।एक दिन पहले पुलिस ने किया रिहर्सल कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में की गई। इसके तहत कार्यक्रम से एक दिन पहले पूरे सुरक्षा प्लान का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति…
तेज ठंड की वजह से ग्रामीण इलाको में अब कोहरा छाने लगा हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का अधिक असर है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से लेकर रात भर तेज ठंड पड़ रही है। ऐसे में अब सुबह 5 से 6 बजे तक कुछ इलाकों में कोहरा भी देखा जा रहा है। जिससे उस समय विजिबिलिटी काफी कम रहती.छाल क्षेत्र के बोजिया रोड का एक वीडियो भी सामने आया है। जहां सुबह के समय काफी घना कोहरा छाया हुआ था और आगे का रास्ता स्पष्ट नजर नहीं आने से वाहनों की रफ्तार भी…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में शहर के घड़ी चौक पर एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। जानकारी के अनुसार, होंडा वेरना कार सिहावा चौक की ओर से घड़ी चौक की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और मोड़ लेते समय सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त…
होटल कारोबारी दीपक टंडन की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।DSP कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े मामले में अब नया राजनीतिक मोड़ आ गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने दीपक टंडन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी तत्कालीन सचिव सौम्या चौरसिया से संबंधों की जांच.राधिका खेड़ा ने सवाल उठाया है कि कुछ ही सालों में एक छोटे व्यापारी से बड़ा कारोबारी बनने की कहानी क्या है। उन्होंने यह भी पूछा कि दीपक टंडन किसके कहने पर सौम्या चौरसिया से जेल में मिलने जाता था। राधिका का कहना…
.जिले में संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद शहरी नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य शहरी स्लम क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और वंचित वर्ग को उनके घर के पास निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।नगर पालिका परिषद कोंडागांव के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का संचालन कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे के नेतृत्व में किया जा रहा है। योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले में अब तक करीब…
.बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलने वाली नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि के पिछले 12 माह से लंबित भुगतान को लेकर बस्तर संभाग की स्वास्थ्य सेवाएं सोमवार को पूरी तरह चरमरा गईं। कोंडागांव सहित बस्तर संभाग के सभी जिलों में जिला अस्पतालों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सब-हेल्थ सेंटर तक ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और बस्तर जिले में एक जैसी स्थिति देखने को मिली। डॉक्टर, स्टाफ नर्स, आरएमए एवं एएनएम ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और लंबित राशि के तत्काल भुगतान…