मनेंद्रगढ़ | मनेंद्रगढ़ में 1970 में शुरू हुई सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान के 55 साल के इतिहास में पहली बार पूर्व छात्रों का सम्मेलन होने जा रहा है। यह आयोजन 21 दिसंबर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में होगा। कार्यक्रम के संबंध मे
.
सुबह 8 बजे से सम्मेलन शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा जिसमें पूर्व और वर्तमान में कार्यरत आचार्यों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा विद्यालय से शाम को घोष दल के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी जो भगत सिंह तिराहे से होकर जैन मंदिर, गुरुद्वारा, विवेकानंद चौक, राम मंदिर होते हुए विद्यालय में समाप्त होगी। इस दौरान शोभायात्रा का लोगों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार भी बनाये जा रहे हैं।
<
