Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » There will be discussion on education, employment, Chhattisgarh’s tradition and drug de-addiction. | शिक्षा, रोजगार, छग की परंपरा और नशा मुक्ति पर होगी चर्चा – durg-bhilai News
Breaking News

There will be discussion on education, employment, Chhattisgarh’s tradition and drug de-addiction. | शिक्षा, रोजगार, छग की परंपरा और नशा मुक्ति पर होगी चर्चा – durg-bhilai News

By adminDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 1765902752694189a05d019 rss
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 1765902752694189a05d019 rss

.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का 58वां प्रदेश अधिवेशन 19, 20 व 21 दिसंबर को होगा। यह तीन दिवसीय अधिवेशन सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में होगा।

इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक विद्यार्थी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें छात्रहित, शिक्षा व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण एवं संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया जाएगा। सोमवार को प्रदर्शनी स्थल, भोजन स्थल और ध्वज मंडल समेत अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया गया। अभाविप के प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अधिवेशन स्थल को एक व्यवस्थित नगर बनाकर उसका नाम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा नगर रखा जाएगा। इसके भीतर कारगिल युद्ध में भिलाई के शहीद कौशल यादव की स्मृति में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एक ध्वज मंडल, प्रतिनिधियों के लिए भोजन पंडाल और विद्यार्थियों के फोटो खिंचवाने बैलगाड़ी और छत्तीसगढ़ पारंपरिक वेशभूषा के कट आउट युक्त सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।

अधिवेशन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया शामिल होंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन 18 दिसंबर की शाम 5 बजे किया जाएगा। इसका उद्घाटन पूर्व क्षेत्रीय कार्यवाह बिसरा राम यादव और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी गुलाटी करेंगी। सभाभवन का नाम लोक कलाकार पद्मश्री पुनाराम निषाद के नाम पर रखा गया है। इस अवसर पर सामाजिक सद्भाव छग प्रांत प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह, स्वागत समिति अध्यक्ष सजल जैन, सचिव सुरेंद्र कौशिक, नगर अध्यक्ष रितेश दुबे, मंत्री आकाश कुमार साहू आदि उपस्थित थे।

अधिवेशन में तीन प्रस्ताव रखे जाएंगे, इन प्रस्ताव पर होगी चर्चा अधिवेशन में तीन प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें शिक्षा बने रोजगार का साधन, शैक्षणिक गुणवत्ता हो छत्तीसगढ़ की प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ की परंपराएं ही स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ समाज का मूल तथा नशा मुक्त छत्तीसगढ़ शामिल है। 19 को नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार पांडेय और प्रदेश मंत्री अनंत सोनी पद का शपथ लेंगे। 20 को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेषभूषा में होंगे। यह शोभा यात्रा राजेंद्र पार्क दुर्ग से बस स्टैंड दुर्ग तक जाएगी। 21 को राष्ट्रीय युवा दिवस, छात्रावास सर्वेक्षण होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

रायपुर में 26 जून को कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान:सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता, 'सुरक्षित भारत' पर होगा मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075073
Views Today : 829
Views Last 7 days : 3475
Views Last 30 days : 9895
Total views : 103837
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.