.सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आवारा कुत्तों के प्रबंध व रैबीज नियंत्रण को लेकर दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। इसमें 35 ग्राम पंचायत के सचिव, 97 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 2 रोजगार सहायक व 1 वनरक्षक व 1 सेल्समेन प्रशिक्षण में शामिल हुए।जनपद सीईओ सुरेंद्र कुमार बंजारे एवं करारोपण अधिकारी आरके किशोरे मैदानी अमले को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने कहा। पशुधन विकास विभाग की डॉ. अल्का ठाकुर, डॉ. राहुल ठाकुर एवं डॉ. संध्या ठाकुर ने आवारा कुत्तों के वैज्ञानिक प्रबंधन, नसबंदी, टीकाकरण, कुत्तों के व्यवहार तथा रैबीज रोग के लक्षणों और बचाव के उपायों की…
Author: admin
कोंडागांव जिले के एक सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र जैसे संदिग्ध गतिविधि का मामला सामने आया है। ग्राम करंजी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार (17 दिसंबर) सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने लाल कपड़ा, कटे हुए.स्कूल की प्रिंसिपल देवयानी चौधरी ने बताया कि 17 दिसंबर को जैसे ही वे स्कूल पहुंचीं, ऑफिस के सामने संदिग्ध वस्तुएं रखी हुई दिखाई दीं। इसे देखकर स्कूल के टीचर, स्टूडेंट और बाकी स्टाफ भी डर गए। आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर डर का माहौल बनाने के उद्देश्य से यह…
कांकेर8 घंटे पहलेकॉपी लिंककांकेर| ग्राम व्यासकोंगेरा में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ग्राम व्यासकोंगेरा के राकेश उसेंडी (25) 15 दिसंबर को रात के दौरान घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक राकेश उसेंडी को फांसी लगाए हुए कमरा में उसकी बहन ने सबसे
बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम सिंधौरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रतिमा बंजारे (29 साल) के रूप में हुई है। उनका शव सोमवार (15 दिसंबर) शाम को घर के बिस्तर पर मिला।.मृतका के पति राजू, जो मजदूरी करते हैं, उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को काम से लौटने पर प्रतिमा घर में अचेत अवस्था में मिली। पहले उन्हें लगा कि वह सो रही हैं, लेकिन उठाने का प्रयास करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।तत्काल गांव के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पति…
नेहरू नगर मेड बेकर्स के सामने मंगलवार रात सैंडविच खाने के बाद पैसे नहीं देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच खुलेआम गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिक.सड़कों पर इस तरह मचाते रहे उत्पात।सैंडविच खाने के बाद नहीं दे रहा था पैसा प्रार्थी शिवशंकर कुर्रे निवासी ग्राम करमतारा, जिला बेमेतरा ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में नेहरू नगर में किराये से रहता है और वहीं रोड किनारे सैंडविच-बर्गर का ठेला लगाता है। 16 दिसंबर की रात…
कोरबा के दर्री मुख्य मार्ग पर बदमाशों ने एक व्यापारी की कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 16 दिसंबर की रात तीन बदमाश लड़के गाली गलौज किए फिर कार में पेट्रोल डालकर माचिस मार दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का ह.पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया है। जांच में सामने आया कि यह घटना आशीष अग्रवाल की दुकान में पहले काम करने वाले युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। दुकान संचालक के साथ उनका किसी बात को लेकर…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के आमाडुला गांव निवासी सीआरपीएफ जवान देवनारायण दर्रो (27) का मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे मंगलवार को ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें सीने में.मंगलवार शाम करीब 5 बजे जवान का पार्थिव शरीर डौंडी ब्लॉक स्थित उनके गृहग्राम आमाडुला पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी।तीन महीने के बेटे ने दी मुखाग्निइस दौरान भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब तीन…
.जनजातीय गौरव भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका-नेवरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर छात्रों ने रंगोली, चित्रकला और जनजातीय संस्कृति से जुड़ी नृत्य प्रस्तुतियां दीं। मुख्य वक्ता डॉ. निशा नेताम, सहायक प्राध्यापक, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर ने भगवान बिरसा मुंडा के जनजातीय गौरव और प्रकृति के गहरे संबंध को बताया। उन्होंने कहा कि महिला समानता जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसे बनाए रखना और बढ़ावा देना चाहिए।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमएल वर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ आदिवासी नेता नहीं थे। वे…
.रेलवे अर्बन बैंक के खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। 1 जनवरी 2026 से बैंक खाताधारी अन्य बैंकों की तरह मोबाइल ऐप के माध्यम से एफडी-आरडी और सेविंग अकाउंट से जुड़े सभी ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे। बैंक डेलीगेट मनेंद्रगढ़ के के. लोकेश्वर राव ने बताया कि यह निर्णय दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पूर्व मध्य और पूर्व तटीय रेलवे को-ऑपरटिव क्रेडिट सोसायटीज की बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की कोलकाता में हुई बैठक में लिया गया।अर्बन बैंक के चेयरमैन एस.पी. सिंह और डॉयरेक्टर आर. के. यादव ने बताया कि अब खाताधारकों को गार्डन रीच मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बैंकिंग सेवाएं अधिक पारदर्शी…
बलौदाबाजार जिले में बुधवार सुबह 6 बजे से घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुबह की सैर पर निकले लोगों ने इस मौसम का आनंद लिया।.शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सीमित रही। इस वजह से चौपहिया और दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। मुख्य मार्गों पर वाहनों की गति धीमी रही और कई जगह वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कुछ स्कूल बसों को भी देरी हुई।बलौदाबाजार में सुबह 6 बजे…