कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई घटनाओं और कथित जबरन धर्मांतरण के विरोध में बुधवार को बालोद जिले में सुबह 7 बजे से पूरा बंद रखा गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर हुए इस बंद को व्यापारी समाज, विभिन्न समाजों और साम.बालोद मुख्यालय, दल्लीराजहरा शहर, डौंडीलोहारा, डौंडी, गुरुर, गुंडरदेही, अर्जुन्दा और पुरूर में व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं। बंद के दौरान बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बालोद शहर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सड़क निर्माण कार्य और शराब दुकानों को भी बंद करवाया।विश्व हिंदू परिषद…
Author: admin
दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक पटवारी के सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 2.20 लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना 21 और 22 दिसंबर की दरमियानी रात को हुई।.जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग में पटवारी हेमंत कुमार (पिता पूनाराम) गुण्डरदेही में पदस्थ हैं। उनका निवास प्लाट नंबर 30, सड़क नंबर 09, सरस्वती कुंज पद्मनाभपुर में है।पटवारी गांव, पत्नी मायके से चली गई थीहेमंत कुमार 21 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे अपने पैतृक गांव खम्हारटोला (दल्ली राजहरा) गए थे। उसी दिन शाम…
बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग के किनारे एक दुकान के टीन शेड की लोहे की पाइप से फांसी लगाकर व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव को लटका देखा। वो सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहा था।घटना जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर ग्राम टेकापार क.जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्राम अड़जाल निवासी उमाशंकर उर्फ भागवत गुप्ता के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।6 महीने पहले भी की थी…
एमसीबी जिले के केल्हारी एसडीएम इंद्रा मिश्रा ने केल्हारी, कछौड़, घुटरा और डोडकी के धान खरीदी केंद्र प्रबंधकों को 139 किसानों का धान न खरीदने का नोटिस जारी किया है। इन किसानों में पहले 114 और बाद में 25 किसान शामिल हैं।.एसडीएम ने बताया कि 19 नवंबर को वन अधिकार पट्टों के सत्यापन के लिए भेजे गए दस्तावेजों का मिलान नहीं हो रहा है, जिसके कारण इन किसानों से धान नहीं खरीदा जा सकता।नोटिस जारी होने के बाद प्रभावित किसान परेशान हैं और अविभाजित कोरिया तथा एमसीबी जिला मुख्यालयों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों का कहना है…
बंद को चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा भी समर्थन दिया गया थाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। कांकेर जिला के आमाबेड़ा में धर्म परिवर्तन व आदिवासियों के साथ किए गए बर्बरता को देखते हुए सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था। जिसे लेकर रायगढ़ में सुबह से दुकानें बंद रही।.शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग सुभाष चौक, श्याम टाकीज रोड, स्टेशन रोड, चक्रधर नगर रोड, ढिमरापुर रोड समेत अन्य क्षेत्रों की दुकानें लगभग सुबह 8-9 बजे से खुलनी शुरू हो जाती है, लेकिन सर्व समाज द्वारा किए गए बंद के अह्वान का…
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के पास वाड्रफनगर रोड पर स्थित पलटन घाट हर साल नए साल के जश्न का प्रमुख केंद्र बन गया है। यह स्थल छत्तीसगढ़ और झारखंड से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है, जो यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं।.कन्हर नदी के किनारे बसा पलटन घाट अपनी अनोखी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के रंग-बिरंगे और चमकदार पत्थर संगमरमर जैसे दिखाई देते हैं, जो सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं। चारों ओर घने जंगल, पक्षियों की मधुर आवाजें और नदी की बहती धाराएं इस घाट को जीवंत बनाती हैं।पिकनिक मनाने…
कोरबा के टीपी नगर स्थित सीएसईबी चौकी क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक ऑटो में आग लग गई। यह घटना बुधवार सुबह मोंट्रा इलेक्ट्रिक ऑटो एजेंसी के बाहर खड़ी गाड़ी में हुई। मौके पर मौजूद लोगों और एजेंसी कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।.बताया जा रहा है कि ऑटो से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे वहां हड़कंप मच गया। शुरुआत में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन धुआं फिर से निकलने लगा। काफी प्रयासों के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।इस घटना का वीडियो राहगीरों और आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल पर…
कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में 23 दिसंबर के दिन दहाड़े BJP के सीनियर नेता का मर्डर हुआ है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने चाकू कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। घटना को 24 घंटे हो गए है। अभी तक आरोपी पुलिस क.मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की हार के बाद एक निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से उनका विवाद बढ़ गया था।करीब एक साल…
रात में अचानक ड्राई फ्रुट्स दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गयाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार की रात एक ड्राई फु्रट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।.सिंधी काॅलानी का रहने वाला मनीष बलेचा पुरानी हटरी में मनीष ड्राई फ्रुट्स नामक दुकान का संचालन करता है। जहां मंगलवार को दिन भर दुकान चलाने के बाद रात को दुकान बंद कर वापस चले गया।तभी तकरीबन 11 बजे अचनाक दुकान में…
रात करीब 11 बजे जब ज्यादातर लोग अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुरैना आर्च ब्रिज के पास अचानक आग की लपटें उठती दिखीं। वार्ड क्रमांक 49 में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी थी। कुछ ही मिनटों में आग फैलने लगी और आसपास के ल.असामाजिक तत्वों ने लगाई थी झोपड़ी में आगहालांकि, मोहल्ले के लोगों ने हिम्मत और समझदारी दिखाई। उन्होंने तुरंत वार्ड पार्षद और एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डॉ. अनामिका सिंह बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचीं और नगर निगम जोन-10,…