Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Theft in Patwari’s empty house in Durg | दुर्ग में पटवारी के सूने मकान में चोरी…VIDEO: लाखों के गहने और 2.20 लाख कैश पार, पद्मनाभपुर में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी – durg-bhilai News
Breaking News

Theft in Patwari’s empty house in Durg | दुर्ग में पटवारी के सूने मकान में चोरी…VIDEO: लाखों के गहने और 2.20 लाख कैश पार, पद्मनाभपुर में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी – durg-bhilai News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
72e9c3d5 f4cf 497a 9375 72d8c3a4c988 1766558302875
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



72e9c3d5 f4cf 497a 9375 72d8c3a4c988 1766558302875

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक पटवारी के सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 2.20 लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना 21 और 22 दिसंबर की दरमियानी रात को हुई।

.

जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग में पटवारी हेमंत कुमार (पिता पूनाराम) गुण्डरदेही में पदस्थ हैं। उनका निवास प्लाट नंबर 30, सड़क नंबर 09, सरस्वती कुंज पद्मनाभपुर में है।

पटवारी गांव, पत्नी मायके से चली गई थी

हेमंत कुमार 21 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे अपने पैतृक गांव खम्हारटोला (दल्ली राजहरा) गए थे। उसी दिन शाम करीब 4:30 बजे उनकी पत्नी सोनम ने घर में ताला लगाकर अपने मायके धनोरा चली गई थी।

22 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे जब सोनम घर लौटी, तो सामने के गेट का ताला सुरक्षित था, लेकिन अंदर मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और ऊपर के कमरे व अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे।

लाखों के जेवर और कैश चोरी

अलमारी की जांच करने पर पता चला कि चोर लगभग 30 ग्राम का सोने का हार, 22 ग्राम के झुमके, 10 ग्राम की अंगूठियां, बच्चों के सोने के गहने, मंगलसूत्र, सोने का सिक्का, चांदी के सिक्के, कमरबंध, पायल, बिछिया, पायजेब सहित कई कीमती जेवर ले गए। इसके अतिरिक्त, केनन कंपनी का कैमरा, एटीएम कार्ड, घड़ियां, आधार-पैन कार्ड और लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

इस चोरी की घटना के बाद इलाके के लोगों में चिंता और आक्रोश है। रहवासियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.