छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओडिशा का एक ठेकेदार छत्तीसगढ़ की राजस्व भूमि पर बिना अनुमति के 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक पुल का निर्माण कर रहा है। यह पुल बरही नाले पर बनाया जा रहा है, जो भोजपुर को जोड़ता है।.ओडिशा के नवरंगपुर जिले का ग्रामीण विकास (आरडी) विभाग बरही नाले पर 66 मीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल बना रहा है। दीवानमुड़ा-भोजपुर को जोड़ने वाले इस नाले का आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। पुल का 33 मीटर पक्का निर्माण और लगभग 30 मीटर लंबा एप्रोच मार्ग भी छत्तीसगढ़ की राजस्व भूमि…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर सियासत तेज हो गई है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में दो कथावाचकों पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। भूपेश बघेल ने यह भी कहा था कि बीजेपी और आरएसएस हिंदू ख.बागेश्वर सरकार की कथा को लेकर की जा रही है तैयारियां।हिंदू परिवारों पर नहीं बोलते बघेल राकेश पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले, हिंदू परिवारों पर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इस पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। पांडेय ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति नहीं…
हरदी एनीकट में पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल संसाधन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद विभागीय निर्देशों के तहत एनीकट और स्टॉप डेम के गेट बंद किए जाते हैं। इसी कड़ी में 13 नवंबर 2025 को हरदी एनीकट के सभी गेट बंद कर दिए ग.इसी बीच विभाग को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में एनीकट के गेटों को नुकसान पहुंचाकर उन्हें खोल दिया है। इससे जलस्तर गिरने की आशंका बन गई। सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (जल प्रबंध उपसंभाग क्रमांक-4, रायपुर) मौके…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिला कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच से सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उसे कोसा।.यह प्रदर्शन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने के विरोध में किया गया। धमतरी के गांधी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस मुद्दे पर विरोध जताया।कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और जनविरोधी सोच अपनाने का आरोप लगाया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के नाम से छेड़छाड़ का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।जिला अध्यक्ष ने विकास के…
1 जनवरी से लागू होगा रेलवे का नया टाइम-टेबल।नए साल से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का समय बदल जाएगा। नई समय सारिणी एक जनवरी से लागू हो जाएगी। नए टाइम-टेबल के अनुसार पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में पांच से 25 मिनट का बदलाव किया गया.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नई समय-सारणी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यात्री संबंधित स्टेशन, रेलवे पूछताछ केंद्र या पश्चिम-मध्य रेलवे की अधिकृत वेबसाइट…
कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की, कितने पेड़ों को काटा गया है उसकी जानकारी दी जाएछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जूटमिल क्षेत्र में ऑक्सीजोन प्रस्तावित है। जिसे लेकर पेड़ों की कटाई की गई है। जिसका कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध जताया और पेड़ों की कटाई को लेकर नारेबाजी की गई। साथ ही बिना अनुमति पेड़ काटने की जांच को लेकर एसडीएम को आवेदन सौं.बुधवार की दोपहर को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी प्रस्तावित ऑक्सीजोन क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद SDM को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें बताया गया है कि सागौन समेत 10 से अधिक…
छत्तीसगढ़ की जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। इसी क्रम में यूरोपीय देश लातविया की बाइबा कालनीना ने बलौदाबाजार जिले में स्थित बारनवापारा अभयारण्य का दौरा किया। उन्होंने हजारों मील का सफर तय कर यहां की हर.बाइबा कालनीना ने अभयारण्य में प्रकृति के बीच शांतिपूर्ण समय बिताया। उन्होंने भालू, गौर, कृष्णमृग, सांभर और स्पॉटेड डियर जैसे वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में विचरण करते देखा। उन्होंने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, संरक्षित वातावरण, समृद्ध वनस्पति और जीव-जगत के साथ-साथ प्रबंधन की भी सराहना की।पर्यटन और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने का प्रयासवन विभाग बारनवापारा में…
नेपाल के पोखरा शहर में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित प्रथम दक्षिण एशियाई गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने दो स्वर्ण पदक जीते। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की कुसुम साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।.कोरबा की पुरानी बस्ती, भंडारी चौक निवासी कुसुम साहू के पिता संपत लाला साहू ट्रक चालक हैं और माता का नाम धनलक्ष्मी साहू है। उनकी अंतरराष्ट्रीय सफलता पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता-पिता ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।भारत ने पुरुष और महिला टीमों के साथ जीते स्वर्ण पदकचार दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में…
साय कैबिनेट की बैठक 31 दिसंबर को आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण मंत्रिपरिषद बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी।.कैबिनेट बैठक में चर्चा करते हुए सदस्य। (फाइल)बैठक को लेकर राज्य प्रशासन में तैयारियां तेज हो गई हैं और विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव समय पर तैयार कर सचिवालय को उपलब्ध कराएं, ताकि बैठक में आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।कैबिनेट बैठक में चर्चा करते हुए सदस्य। (फाइल)बताया जा…
छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर राम नारायण को केरल में भीड़ ने 17 दिसंबर को बांग्लादेशी समझकर पीट-पीटकर मार डाला था। जिसे लेकर परिवार ने 25 लाख रुपए मुआवजा मांगा था। लेकिन केरल सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का.इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि महिलाओं समेत करीब 15 आरोपी हैं। आशंका है कि बाकी संदिग्ध कथित तौर पर शुरुआती जांच में चूक के कारण राज्य छोड़कर भाग गए हैं। वहीं, बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के पैतृक गांव में…